3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

Kannauj News : मासूम चेहरे, खौफनाक इरादे और जल्द बड़ा बनने की चाहत में बन बैठे अपराधी

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

कन्नौज। बेशुमार पैसे की चाहत, जल्द बड़ा बनने की चाहत, ने मासूम सा चेहरा दिखने वाले शातिरों को चोर बनाकर अपराध के दलदल में ढकेल दिया। पकड़े गये युवकों के खिलाफ कई मुकदमें भी दर्ज हैं। बीती 8/9 जून को कन्नौज कोतवाली के तिर्वा कन्नौज मार्ग पर पाल चौराहा स्थित आशीष अवस्थी/प्रिया अवस्थी के परिवार सहित गांव जाने के दौरान मकान का ताला काटकर लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। चोरी की वारदात में लाखों रुपए की नकदी और जेवरात के अलावा जरूरी कागजात भी पार कर दिये गये थे। आशीष सीआरपीएफ में जवान भी हैं। पुलिस ने घटना का मुकदमा भी दर्ज किया था। कन्नौज एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देशन में साइवर सेल, सर्विलांस टीम और पुलिस टीमों ने घटना के खुलासे को लेकर सीसीटीवी कैमरों की मदद के अलावा अपने अन्य सूत्रों से अपराधियों को पकड़ने के लिये जाल भी बिछाया था। आखिर पुलिस को सफलता मिली।
बीते शनिवार की रात पुलिस ने कन्नौज के शरीफापुर मोड़ कब्रिस्तान के पास से पकड़े गये तीन युवकों के पास से चोरी गई नकदी सहित जेवरातों के अलावा अन्य दस्तावेज भी बरामद करने में सफलता पाई। पकड़े गये युवकों ने अपने एक साथी को तिर्वा नगर में सर्राफे का काम करता है, पुलिस ने उसको भी गिरफ्तार किया है। इसके अलावा घटना क्रम में एक अन्य सर्राफा का कारोबार करने वाले सुनार को जल्द पकड़ लिये जाने की बात भी कही है। पकड़े गये अपराधियों में कन्नौज शहर के मकरंदनगर के गांव अलाउद्दीनपुर निवासी सुजीत कुशवाहा उर्फ बउआ पुत्र मूलचंद्र, के अलावा तिर्वा कोतवाली के सुभाष नगर निवासी रोशन उर्फ हैप्पी लाल पुत्र रमेश चंद्र, तिर्वा के ही मंडीबाजार निवासी प्रदीप बाथम पुत्र विश्राम बाथम, शामिल हैं। उपरोक्त अपराधियों ने पुलिस की पूंछतांछ में तिर्वा के ही दो सुनारों का भी जिक्र किया। जिसमें सुभाष नगर तिर्वा निवासी गौरव सोनी पुत्र सुरेश सोनी और तिर्वा नगर के ही निवासी विश्वास सुनार (ताऊ जी) के नाम पुलिस को बताये गये।अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने उपरोक्त तीन के अलावा सुनार गौरव सोनी को भी गिरफ्तार किया है। जबकि ताऊ जी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस जल्द ही इनको भी गिरफ्तार करने की बात कह रही है। घटनाक्रम की बात करें तो पुलिस की पूंछतांछ में पकड़े गये अपराधियों ने बताया कि, सुनार गौरव सोनी को छोड़कर हम सभी तीन दोस्त हैं। तिर्वा  में ही किराये का कमरा लेकर रहते हैं। जहां घटना को अंजाम देना होता है वहां पूर्व शाम को ही रेकी कर लेते हैं और इसके बाद ताला काटकर अन्य अपराधिक तरीकों से उस घर में घटना को अंजाम देते हैं।सीआरपीएफ जवान के घर चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद सोने ,चांदी के जो जेवरात मिले थे उनको तिर्वा के सुनार गौरव सोनी को बेंच दिया था। जिसका हम लोगों को पचास हजार रुपये दिया गया था, अन्य तमाम सामान तालाब में फेंक दिया था। पकड़े गये अपराधियों ने पुलिस को पूंछतांछ में अन्य चोरी की घटनाओं जिनमें तिर्वा में 3 और बकेवर इटावा में एक घटना को अंजाम दिये जाने के वारे में भी बताया।
इन घटनाओं में पहली घटना पाल चौराहा स्थित सीआरपीएफ जवान के घर दूसरी घटना  22 जनवरी को तिर्वा के कालिका नगर में सौरव सिंह पुत्र जयवीर सिंह, तीसरी घटना 21/11/2023 को तिर्वा के गांधी नगर में सौरभ गौतम पुत्र सरोज सिंह, चौथी घटना में 22 जनवरी 2024 को तिर्वानगर में दुर्गानगर तिर्वाखास में विजय कुमार पुत्र रामशरन, के आवास पर, और पांचवीं घटना 17/05/2024 को इटावा जिले के थाना बकेवर के गांव सकूरपुर में अजीत सिंह पुत्र श्रीराम के यहां चोरी की घटनाओं को अंजाम दिये जाने की बात भी बताई।पुलिस ने पकड़े गये अपराधियों के पास से चोरी के लिये उपयोग में लाये जाने वाले बड़ी संख्या में उपकरण, नकदी और जेवरात, कागजात आदि सामान बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक उपरोक्त तीन अपराधियों के पास खिलाफ बड़ी संख्या में मुकदमें भी संबंधित थाना क्षेत्रों में दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गये अपराधियों को जेल भेजे दिया है। इसके अलावा एसपी अमित कुमार आनंद ने चोरी की वारदातों के खुलासे में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले थाना कोतवाली कन्नौज पुलिस टीम/एसओजी टीम/सर्विलांस टीम को संयुक्त  रूप से 25 हजार रुपए का नकद पुरस्कार भी दिया है।उधर चोरी की घटना के खुलासे को लेकर पाल चौराहे स्थित अवस्थी परिवार के लोगों ने एसपी सहित पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया है।