3

Recent News

पीलीभीत में प्रकृति का पुनर्जागरण: कटना नदी पुनरुद्धार से बदलेगी तस्वीर, जल–जीवन–जमीन को लेकर बड़ा कदम पीलीभीत जनपद में आज…

ग्रेटर नोएडा में श्रमिक आंदोलन पर बड़ा खुलासा: सरकार सख्त, जायज़ मांगों पर विचार, अराजक तत्वों पर शिकंजा कसने की…

अंबेडकर जयंती पर यूपी में भयंकर बवाल: भीड़ ने DSP, तहसीलदार सहित पुलिस की कई गाड़ियां तोड़ दी, लगाई आग..
Fuel Price India: पेट्रोल ₹18 और डीजल ₹35 तक महंगा हो सकता है? कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन..

Fuel Price India: देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन यह राहत ज्यादा दिन नहीं रह सकती। विदेशी…

Breaking News: PM Modi और Donald Trump के बीच 40 मिनट बातचीत, बोले—“भारत के लोग आपको..”

Breaking News: भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump के बीच करीब 40 मिनट तक फोन…

3

Recent News

पीलीभीत में प्रकृति का पुनर्जागरण: कटना नदी पुनरुद्धार से बदलेगी तस्वीर, जल–जीवन–जमीन को लेकर बड़ा कदम पीलीभीत जनपद में आज…

ग्रेटर नोएडा में श्रमिक आंदोलन पर बड़ा खुलासा: सरकार सख्त, जायज़ मांगों पर विचार, अराजक तत्वों पर शिकंजा कसने की…

Fuel Price India: देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन यह राहत ज्यादा दिन नहीं रह सकती। विदेशी…

Breaking News: भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump के बीच करीब 40 मिनट तक फोन…

Breaking News

Kannauj News : बहन की तलाश को दर-दर भटक रह भाई

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

कन्नौज जिले के एक गांव से एक सप्ताह पूर्व घर से लापता हुई युवती का भाई और परिजन उसकी तलाश में भटक रहे हैं, लेकिन अभी तक लापता युवती का कोई पता नहीं चल सका है। युवती के परिजनों ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। इसके बाद भी उपरोक्त मामले में पुलिस सुस्त सी नजर आ रही है।

बताते चलें कि कन्नौज जिले के थाना विशुनगढ़ के गांव मिघौली निवासी जाकिर अली पुत्र इदरीश अली ने पुलिस को दिये गये शिकायती पत्र में कहा था कि, बीती 11 जून की रात किसी समय मेरी बहन को गांव का ही अखिलेश पुत्र महेश बहलाकर भगा ले गया था। सुबह घटना की जानकारी के बाद थाना पुलिस ने लिखित शिकायत के बाद घटना का मुकदमा भी दर्ज किया था। इसके बाद भी 8 दिनों के समय गुजरने के बाद भी पुलिस ने ना तो युवती की बरामदगी की और ना ही उपरोक्त गांव के युवक और उसके परिजनों पर कोई कार्यवाही।

जाकिर का कहना है कि बहन को भगा ले जाने वाले युवक के परिजन दबंग किस्म के हैं और लगातार मुकदमा वापस लिये जाने का दबाव बना कर धमकियां दे रहे हैं। पीड़ित ने बुधवार को एसपी अमित कुमार आनंद के कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराते हुये मदद की गुहार लगाई है। पीड़ित ने एसपी कार्यालय में दी गई शिकायत में अपनी बहन का पता लगाकर दोषियों पर कार्यवाही की बात भी कही है, तो वहीं पुलिस ने पीड़ित के दिए गए प्रार्थनापत्र पर जांच शुरू कर दी है । इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रियंका वाजपेई ने बताया कि मामला उनके संज्ञान मे है। पूरे मामले मे मुक़द्दमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है, शीघ्र ही मामले मे कार्रवाई करते हुए दोषियों को पकड़ कर जेल भेजा जाएगा और युवती को बरामद किया जाएगा ।