3

Recent News

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या: बहन भी गंभीर घायल, घर से फोन करके बाहर बुलाया..

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: स्कूल में फायरिंग! FB Live कर छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी, फिर खुद जान दी; 2 गार्डों की भी मौत..

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit में प्रेमिका का खूनी खेल! प्रेमी को ट्रक में जिंदा जलाकर मार डाला; पुलिस को लगा था हादसे के बाद लगी थी आग..

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

पीलीभीत के जहानाबाद में नाबालिग छात्रा से अभद्रता के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। थाने पहुंचते ही निकली हेकड़ी।

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

Crime News: मुँह पर पेशाब, गमछे से घसीटा, यूपी में युवक को तालिबानी सजा; बेहोश होने के बाद भी मारते रहे..

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बीच बाजार एक युवक को 6-7 लोगों ने घेरकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि…

3

Recent News

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बीच बाजार एक युवक को 6-7 लोगों ने घेरकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि…

Breaking News

Kannauj News : सीआरपीएफ जवान की हादसे में मौत के बाद मचा कोहराम, आज राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

कन्नौज। बिहार के गया से सीआरपीएफ जवानों की एक यूनिट श्रीनगर से अमरनाथ यात्रा के लिये रवाना होने के दौरान ट्रेन हादसे में कन्नौज के एक सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई। आज उनके पैत्रक गांव मे जवान के शव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।।

बताते चलें कि जिले के गांव कुंअरपुर बनवारी गांव निवासी 48 वर्षीय शिवपाल सिंह वर्ष 1990 में लखनऊ में सीआरपीएफ में तैनात हुये थे। वर्तमान में इनकी तैनाती गया विहार में थी।बीती सायं सीआरपीएफ जवानों की एक यूनिट जब गया बिहार स्टेशन से स्पेशल ट्रेन से श्रीनगर अमरनाथ के लिये रवाना होने वाली थी, और जवान ट्रैन में चढ़ रहे थे, इसी दौरान ट्रेन पर चढ़ते समय शिवपाल सिंह को चक्कर आ गया और वह गिर गये। आनन फानन में सीआरपीएफ के अन्य जवान अपने साथी शिवपाल को उपचार के लिये स्थानीय अस्पताल आनंद पड़न भी ले गये। यहां उपचार के दौरान शिवपाल की मौत हो गई।घटना की सूचना बटालियन के अधिकारियों को भी दी गई। जिसके बाद मृतक जवान को बटालियन की ओर से सलामी देते हुये राजकीय सम्मान भी दिया गया। इसके बाद जवान के परिजनों को सूचना दिये जाने के बाद शव को कन्नौज स्थित गांव के लिये रवाना किया गया।उधर जवान की मौत की सूचना पर गांव और परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रोने चिल्लाने का सिलसिला शुरू हो गया। बड़ी संख्या में गांव और आसपास के ग्रामीण मृतक जवान के घर पहुंचने लगे।

बताते चलें कि जवान के परिवार में जवान की पत्नी संतोषी देवी के अलावा शिवराज सिंह 24 वर्ष, शक्ति सिंह 22 वर्ष, संजय सिंह 20 वर्ष, और सूर्य प्रताप सिंह 17 वर्ष पुत्र हैं। मृतक का शव गांव में सीआरपीएफ के जवानों द्वारा लाये जाते ही परिजनों का हाल बेहाल हो उठा, वहीं बडी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर डटी रही। हर कोई मृतक जवान के शव को कंधा देने की कोशिश सा करता हुआ नजर आ रहा था। परिजन बेहोशी और बदहवास हालत में नजर आ रहे थे।गुरुवार को मृतक जवान का अंतिम संस्कार फर्रुखाबाद जिले के पांचाल घाट पर किया गया। यहां बड़ी संख्या में भीड़ मौजूद रही और मृतक जवान को श्रद्धांजलि दी।