3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

Kannauj News : रुपयों के तगादे को लेकर हत्या कर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को फेंका गया था नहर में

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

कन्नौज जिले के थाना ठठिया के खैरनगर ठठिया नहर में  हत्या के उपरांत ईंटों और गिट्टी के सहारे बोरी में भरकर  कर फेंके गये शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने घटना का भी पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने दो युवकों सहित एक अन्य युवती को भी हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। हत्या की वजह रुपयों का तकादा बताया गया है। मृतक कन्नौज के जिला उद्योग प्रोत्साहन एवम उद्यमिता विकास केंद्र में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत था।
बताते चलें कि बीती 11 जून को खैरनगर ठठिया से गुजरी नहर में बोरी में बंधा हुआ शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया था। मृतक की पहचान उसकी पत्नी और बेटे ने बरामद कपड़ों और फोटो से पुलिस और मीडिया द्वारा प्रसारित किये जाने के बाद की थी। मृतक की पहचान रामदुलारे के रूप में हुई थी और वह तेलियरगंज नयागंज थाना शिवकुटी जिला प्रयागराज का रहने वाला था। घटना की छानबीन में लगी कन्नौज पुलिस ने आखिर शुक्रवार के घटना का खुलासा कर दिया।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गये तीन आरोपियों में अमर सिंह उर्फ झब्बू पुत्र महेंद्र निवासी ग्राम बंशरामऊ कन्नौज, अर्जुन पुत्र अमर सिंह निवासी निवासी उपरोक्त गांव, एवम शिवानी पुत्री जवाहर लाल निवासी निवासी बंशरामऊ ने बताया कि, अमर सिंह ने मृतक से 1,35 हजार रुपए जमीन गिरवी रखकर लिये थे। मृतक जब अपनी दी गई रकम का तकादा करने लगा और बीती 9 जून को अमर सिंह के घर जा पहुंचा। तभी उपरोक्त आरोपियों ने मृतक रामदुलारे को अपने खेत के पास लगे ट्यूबवेल पर बुलाया। यहां पहले दोनों ओर से बिबाद हुआ और तकादे का रुपया ना देने की मंशा से उपरोक्त तीनों ने रामदुलारे को उसके ही गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने गमछा सहित रामदुलारे के शव को बोरे में भरकर अपने ही आटो से ठठिया थाना क्षेत्र के खैरनगर ले गये और ठठिया क्षेत्र से गुजरी नहर में फेंक दिया।
घटना का पर्दाफाश करते हुये कन्नौज एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देशन में पुलिस ने गिरफ्तार किये गये घटना के तीनों अपराधियों को जेल भेज दिया है।