3

Recent News

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या: बहन भी गंभीर घायल, घर से फोन करके बाहर बुलाया..

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: स्कूल में फायरिंग! FB Live कर छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी, फिर खुद जान दी; 2 गार्डों की भी मौत..

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit में प्रेमिका का खूनी खेल! प्रेमी को ट्रक में जिंदा जलाकर मार डाला; पुलिस को लगा था हादसे के बाद लगी थी आग..

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

पीलीभीत के जहानाबाद में नाबालिग छात्रा से अभद्रता के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। थाने पहुंचते ही निकली हेकड़ी।

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

Crime News: मुँह पर पेशाब, गमछे से घसीटा, यूपी में युवक को तालिबानी सजा; बेहोश होने के बाद भी मारते रहे..

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बीच बाजार एक युवक को 6-7 लोगों ने घेरकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि…

3

Recent News

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बीच बाजार एक युवक को 6-7 लोगों ने घेरकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि…

Breaking News

Kannauj News : लोन दिलाने के नाम पर ग्रामीण से हजारों की ठगी 

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

कन्नौज जिले में लोन दिलाने के नाम पर एक महिला से बैंक कर्मचारियों द्वारा हजारों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने पुलिस से लिखित शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की है।  महिला की शिकायत पर पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक ठठिया थाना के मौजा खानपुर के पल्योरा गांव निवासी महिला रामश्री पत्नी स्व.रामगोपाल ने बताया कि, एक माह पर्व हमारे घर पर ललित चतुर्वेदी और विक्रांत पटेल सहित एक अन्य तीन लोग आये। तीनों ने खुद को आर्यावर्त ग्रामीण बैंक उमर्दा का कर्मचारी बताया। उपरोक्त तीनों ने किसी योजना में तीन लाख रुपये का लाभ दिलाने के नाम पर पहले मुझसे कुछ कागजातों पर अंगूठा लगवा लिया और लोन के नाम पर पचास हजार रुपए पहले निकाले और 35 हजार रुपये नकद ले लिये। पीड़ित महिला ने पुलिस को दिये शिकायती पत्र में मामले की जांच करके दोषियों पर कार्यवाही और दिया गया पैसा दिलाये जाने की मांग की है।

वहीं ग्रामीण बैंक में उपरोक्त मामले में शाखा प्रबंधक से बात करने का प्रयास किया गया तो जानकारी दी गई कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में ही नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले का मुकदमा लिखने के बाद जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में महिला की तहरीर की ओर से मामला दर्ज करते हुए पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है तो वहीं  पीड़ित की मानें तो उनके साथ बैंक में लोन के नाम पर ठगी हुई है।जिसकी शिकायत करते हुए उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की है।