Kannauj News : छींटाकशी का विरोध करना छात्रा को पड़ा भारी, दबंगों ने दी तेजाब फेंकने की धमकी
रिपोर्ट : संदीप शर्मा
दबंगों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, यह उस बेटी से पूंछिये, जिसने दबंगों की छींटाकशी से तंग आकर घर से बाहर निकलना भी बंद कर दिया है। इतना ही नहीं दबंगों की बात नहीं मानने पर उसको तेजाब से हमलाकर उसका जीवन बर्बाद करने की धमकी तक दबंगों ने दे डाली। पिता का कहना है, कि दबंग बेटी को लव जेहाद का शिकार बनाना चाहते हैं। आखिर दबंगों के उत्पीड़न से त्रस्त पिता न्याय के लिये पुलिस कप्तान अमित कुमार आनंद की चौखट पर पहुंचा है।
बताते चलें कि जिले के उपरोक्त थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक पिता ने एसपी से शिकायत की है कि, वह मुस्लिम बाहुल्य इलाके में रहते हैं। यहां उनकी बेटी भी परिवार के साथ रहती है। स्कूल आने जाने के दौरान मोहल्ले की ही मुस्लिम समुदाय के कुछ दबंग युवक अक्सर बेटी से छींटाकशी और और परेशान करते हैं। विरोध करने पर बेटी को तेजाब डालकर उसका जीवन बर्बाद करने की धमकी तक दी जा रही है।
दबंगों के बुलंद हौसलों से डरी सहमी बेटी अब स्कूल जाना तो दूर घर से निकलने में भी कतरा रही है।
दबंगों की हरकतों से पूरा परिवार सदमें में है और भयभीत है।
पिता का यह भी कहना है कि मोहल्ले के मुस्लिम युवक जानबूझ कर यह सब कर रहे हैं। उनको कानून का तनिक भाई खौफ नहीं है। उपरोक्त दबंग मेरी बेटी को जबरिया प्रेम प्रसंग में फंसाकर लब जेहाद का शिकार बनाना चाहते हैं। पिता का यह भी कहना है कि दबंगई के चलते युवकों का मोहल्ले के लोग भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं। फिलहाल एसपी कार्यालय पहुंचे पिता ने अपना शिकायती पत्र देकर दबंगों पर कार्यवाही और अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की जान माल की गुहार लगाई है।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 22