3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

Kannauj News : फूड पॉयजनिंग का शिकार हुये दो दर्जन लोग, गांव में मचा हड़कंप 

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

जिले के एक गांव में संपन्न हो चुकी भागवत कथा के उपरांत आयोजित कराये गये भंडारे का प्रसाद खाने के बाद गांव के करीब दो दर्जन लोगों की हालत बिगड़ गई। मामले की जानकारी के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सभी पीड़ितों को स्थानीय सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों में बच्चों की संख्या अधिक बताई गई है।
जानकारी के मुताबिक कन्नौज जिले के कोतवाली छिबरामऊ के जयसिंहपुर गांव में कौशल पुत्र रामनाथ के घर भागवत कथा का आयोजन संपन्न कराया गया था। दोपहर कथा के समापन के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में गांव और आसपास के ग्रामीण महिला पुरुष और बच्चे पहुंचे थे। भंडारे में पनीर, छोले की सब्जी पूड़ी के अलावा पंजीरी और चन्नामृत भी ग्रामीणों को प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। यह भी बताया गया कि किसी कट्टी में रखे गंगाजल को भी चन्नामृत में मिलाया गया था। कुछ समय बाद ही अचानक भंडारे के कार्यक्रम में उस समय हड़कंप मच गया जब प्रसाद ग्रहण करने वाले ग्रामीण महिला पुरुष और बच्चों की हालत बिगड़ने लगी। मामला जब कार्यक्रम के आयोजक से लेकर अन्य ग्रामीणों तक पहुंचा तो आनन फानन में बच्चों से लेकर बड़ों तक को स्थानीय सौ शैय्या अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया गया। यहां ग्रामीण बच्चों सहित पीड़ितों की संख्या अधिक देख अस्पताल प्रभारी द्वारा अन्य डाक्टरों को भी ब्यबस्था संभालने और उपचार के लिये बुलाया गया। पीड़ितों में बच्चों की संख्या अधिक बताई गई है।
फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुये ग्रामीणों में राखी पुत्री बिमलेश कुमार 20 वर्ष, शकुंतला पत्नी शालिगराम 60 वर्ष, अनिकेत पुत्र सुरेंद्र 11 वर्ष, सुखदेवी पत्नी सिद्धगोपाल 35 वर्ष, नेहा पुत्री रामनरेश 19 वर्ष, सलोनी पुत्री महेश चंद्र 17 वर्ष, आकांक्षा पुत्री महेश चंद्र 14 वर्ष, सनी पुत्र बिबेक कुमार 7 वर्ष, मानवी पुत्री विवेक कुमार 5 वर्ष, देवकी पुत्री श्री कांत 15 वर्ष, मीना पत्नी विमलेश कुमार 55 वर्ष, प्रिया 10 वर्ष , मुस्कान 16 वर्ष, शिवन्या 7 वर्ष पुत्री यदुनंदन, सचिन पुत्र विमलेश बाबू 18 वर्ष, सुंदरी पुत्री कौशल 6 वर्ष, बादल पुत्र कौशल 8 वर्ष, कांति पत्नी कौशल 35 वर्ष, कौशल पुत्र रामनाथ 37 वर्ष, नीरज पत्नी चंदन सिंह 37 वर्ष, नंदिनी पुत्री कौशल 10 वर्ष, शामिल हैं। सभी का उपचार अस्पताल में जारी था।