3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

Kannauj News : बिच्छू गैंग की पिटाई से घायल युवक की मौत के बाद गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

विगत दिन बिच्छू गैंग की पिटाई के बाद घायल हुये तीन युवकों में एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज करने के बाद गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। जबकि शेष अन्य 13 सदस्यों की तलाश के लिये पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश जारी है।
बताते चलें कि कन्नौज के गुरसहायगंज में इस समय बिच्छू गैंग काफी चर्चा में है। गैंग के सदस्य अपने फोन स्टेटस पर बिच्छू का प्रदर्शन करके चर्चित हैं। क्षेत्र में कई घटनाओं को अंजाम दे चुके बिच्छू गैंग के सदस्यों से क्षेत्रीय लोग भी परेशान हैं। विगत दिन भी गैंग के सदस्यों ने एक मारपीट की घटना को अंजाम दिया। जिसमें तीन उवकों के साथ मारपीट की गई। इस विवाद में एक युवक की मौत भी हो गई। जिसके बाद पुलिस ने इस गैंग पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया था।
विगत दिन उपरोक्त स्वीविंग पुल में नहाने के दौरान कन्नौज कोतवाली के अकबरपुर गांव निवासी तीन युवकों के साथ गैंग के सदस्यों ने मारपीट की थी। इसमें अकबरपुर के अरबाज की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। घटना से आक्रोशित मृतक के परिजन कार्यवाही को लेकर शनिवार को एसपी अमित कुमार आनंद के कार्यालय भी पहुंचे थे। यहां पुलिस ने कार्यवाही का आश्वाशन भी परिजनों को देकर वापस भेज दिया था।गैंग के आतंक और कार्यवाही को लेकर सपा का प्रतिनिधि मंडल भी मृतक के घर सांत्वना देने पहुंचा था, और पुलिस से सख्त कार्यवाही की मांग की थी। आखिर गैंग के सदस्यों की तलाश में लगी पुलिस ने कार्यवाही करते हुये गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिनको जेल भेजा गया है। एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देशन में पुलिस लगातार छापेमारी करके गैंग के 13 अन्य सदस्यों की तलाश में लगी है। एसपी का कहना है, कि जल्द ही गैंग के सभी सदस्यों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जायेगा।फिलहाल पुलिस ने संजू गुप्त उर्फ संजीव कुमार पुत्र राजेश गुप्ता 26 वर्ष निवासी सब्जी मंडी थाना गुरसहायगंज और संदीप पुत्र राकेश सिंह 30 वर्ष गांधीनगर गुरसहायगंज को मिरगांवा क्रॉसिंग कन्नौज को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।