3

Recent News

ग्रेटर नोएडा में श्रमिक आंदोलन पर बड़ा खुलासा: सरकार सख्त, जायज़ मांगों पर विचार, अराजक तत्वों पर शिकंजा कसने की…

अंबेडकर जयंती पर यूपी में भयंकर बवाल: भीड़ ने DSP, तहसीलदार सहित पुलिस की कई गाड़ियां तोड़ दी, लगाई आग..
Fuel Price India: पेट्रोल ₹18 और डीजल ₹35 तक महंगा हो सकता है? कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन..

Fuel Price India: देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन यह राहत ज्यादा दिन नहीं रह सकती। विदेशी…

Breaking News: PM Modi और Donald Trump के बीच 40 मिनट बातचीत, बोले—“भारत के लोग आपको..”

Breaking News: भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump के बीच करीब 40 मिनट तक फोन…

Election Commission पर भड़के BJP के धुरंधर मुख्यमंत्री, हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा - ‘ECI के खिलाफ फाइल करूंगा PIL’

Election Commission: असम विधानसभा चुनाव 2026 खत्म होने के बाद भी सियासत थमती नजर नहीं आ रही है। Himanta Biswa…

3

Recent News

ग्रेटर नोएडा में श्रमिक आंदोलन पर बड़ा खुलासा: सरकार सख्त, जायज़ मांगों पर विचार, अराजक तत्वों पर शिकंजा कसने की…

Fuel Price India: देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन यह राहत ज्यादा दिन नहीं रह सकती। विदेशी…

Breaking News: भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump के बीच करीब 40 मिनट तक फोन…

Election Commission: असम विधानसभा चुनाव 2026 खत्म होने के बाद भी सियासत थमती नजर नहीं आ रही है। Himanta Biswa…

Breaking News

Kannauj News : भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर वकीलों ने किया प्रदर्शन

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

कन्नौज में भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर तिर्वा तहसील के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया।अनियनमित्ताओ के आरोप लगाकर वकीलों ने एसडीएम के खिलाफ भी नारेबाजी की। गुरुवार को कन्नौज जिले की तहसील तिर्वा के अधिवक्ता तहसील परिसर में प्रदर्शन करते हुये नारेबाजी करते हुये नजर आये। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह और पूर्व अध्यक्ष सुधीर यादव के नेतृत्व में वकीलों का हुजूम तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुये एसडीएम न्यायालय के बाहर पहुंचा ,और जमकर नारेबाजी की।
अधिवक्ता संघ के उपरोक्त पदाधिकारियों का आरोप था कि तहसील मुख्यालय पर वकीलों के साथ ही किसानों के कार्य भी समय पर नहीं हो पा रहे हैं। तहसील के प्रत्येक पटल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुये वकीलों ने कहा कि उपरोक्त संधर्व में कई बार एसडीएम से भी शिकायत की गई, लेकिन इसके बाद भी समस्या में कोई सुधार नहीं हुआ। बिना सुविधा शुल्क दिये कोई भी काम नहीं करने का आरोप भी अधिवक्ताओं ने तहसील अधिकारियों और कर्मचारियों पर लगाये।

वकीलों का कहना था कि भूलेख में आदेशों का अंकन नहीं हो रहा है। दफा 151 में एसडीएम को दो लाख रुपए की जमानत चाहिये, अगर किसी कारण वश जमानत अपूर्ण रह जाती है तो युवक को जेल भेज दिया जाता है।पदाधिकारियों का आरोप था कि, एसडीएम के रवैये से किसान और वकील परेशान हैं। मेडबंदी की फाइलों में समय से आदेश नहीं हो रहे हैं। तहसील में न्यायालय से जो आदेश होते हैं, वह भी समय पर पूरे नहीं हो पा रहे हैं। तहसील में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर करीब आधा घंटे वकीलों का प्रदर्शन जारी रहा। वकीलों ने मांग की कि समय रहते ब्याप्त अनियमिताओं के दूर किया जाय और पीड़ितों को समय से न्याय दिया जाय। अन्यथा की स्थित में अधिवक्ता संघ बड़ा आंदोलन जल्द ही छेड़ने को बाध्य होगा।प्रदर्शन में परमानंद तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, देवेंद्र भदौरिया, कमलेश पाल, सुरेंद्र यादव, अमरेश यादव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। उपरोक्त संधर्व में एसडीएम का कहना था, कि किसी भी अनर्गल कार्य को नहीं किया जायेगा। आरोप बेबुनियाद हैं। फिर भी अगर कोई अनियमितता है भी तो सख्त कार्यवाही की जायेगी।