3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

Kannauj News : लव मैरिज करने वाली युवती ने फांसी लगाकर लगा लिया मौत को गले

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

घर के अंदर कमरे में विवाहिता युवती द्वारा फांसी लगाने की घटना से परिवार और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। तिर्वा कोतवाली के हरिहरपुर गांव निवासी फूल सिंह की शादी सुनीता से करीब सात वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद फूल सिंह के चार बच्चे जिनमें दो लड़कियां और दो लड़के भी हैं। घटना की पृष्ठभूमि में पता चला है, कि फूल सिंह हंसेरन ब्लॉक के कठेला गांव में रहते थे। यहां इनके मामा का आना जाना था, जो औरैया जिले के मेनजाल दिवियापुर के रहने वाले हैं। रिश्तेदारी होने के कारण मामा की लड़की से फूल सिंह की अक्सर मुलाकात और पारिवारिक रिश्ता होने के चलते मुलाकात होने लगी। धीरे धीरे दोनों में प्रेम हो गया, जिसके बाद दोनों ने लव मैरिज कर ली।


क्यों कि फूल सिंह की बहन रेशमा तिर्वा कोतवाली के हरिहरपुर गांव में कश्मीर से ब्याही है, इस कारण दोनों का यहां भी अक्सर आना जाना रहता था। इसी दौरान फूल सिंह ने यहीं मकान लेकर पत्नी सुनीता और बच्चों के साथ रहने लगा था। पता चला है कि यहां गांव में परिवार में दोनों के बीच किसी ना किसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। परिवार के राजाराम का कहना था कि फूलसिंह शराब पीकर आय दिन झगड़ा करता था, कई बार पंचायत भी हुई लेकिन इसके बाद भी हालत नहीं सुधरे। पता चला है कि विगत दिन भी दोनों पति पत्नी में झगड़ा हुआ था। जिसके बाद अपने बहनोई के गांव में रह रही सुनीता ने घर के अंदर फांसी का फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया।

सुनीता का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटकने की घटना जैसे ही मायके पक्ष और परिवार के अन्य सदस्यों के अलावा गांव के ग्रामीणों को हुई तो हड़कंप मच गया। युवती के परिजन सुनीता की हत्या करने की बात कह रहे हैं। घटना की सूचना से कोतवाली पुलिस को भी अवगत कराया गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू करते हुये मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। मृतिका के शव पर परिवार के बच्चों का रो रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा। पूरी घटना का सच क्या है, ये तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पुलिस की जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।