रिपोर्ट : संदीप शर्मा
बीती रात बदमाशों ने हमला बोलकर दो लोगों को पीटकर लहूलुहान कर दिया। घटना में घायल एक युवक फौजी बताया जा रहा है जिसके सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि रात की घटना है । आसपास के क्षेत्र मे लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है जैसे ही कुछ साक्ष्य मिलते ही घटना करने वालों को पकड़ा जाएगा । घायल की तहरीर पर मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है ।

जानकारी के मुताबिक जिले के छिबरामऊ कोतवाली के चौकी सिकंदरपुर के करमुल्लापुर गांव शराब ठेके के पास लौह पीटा समाज के लोग रहते हैं। बीती रात बदमाशों ने यहां हमला बोल दिया । इस हमले मे घर के बाहर सो रहे दो लोगों को बदमाशों ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए ।
इस बात की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया ।घायल ने बताया कि वह लोग घर के बाहर सो रहे थे इसी दौरान बीती देर रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने उनके ऊपर हमला बोल दिया । बदमाशों के हमले में घायल हुये युवकों में धर्मेंद्र जो वर्तमान में फौज में है, जबकि दूसरा स्थानीय निवासी मंगल सिंह है। घटना की जानकारी पर परिजनों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद दोनों घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है । पुलिस ने बताया कि घायल युवकों को निकटवर्ती अस्पताल सौ शैय्या में उपचार के लिये भेजा गया है। यहां से धर्मेंद्र को उपचार के लिये फर्रुखाबाद भेजा गया है। पूरे मामले मे अग्रिम कार्रवाई की जा रही है । जल्द ही घटना करने वाले आरोपी पुलिस गिरफ्त मे होंगे ।

गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है