3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

Kannauj News : इनामिया बदमाश असलहों सहित चढ़े पुलिस के हत्थे

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

इनामिया बदमाश सहित उसके दो अन्य साथियों को कन्नौज पुलिस ने एसटीएफ पुलिस टीम कानपुर के साथ पकड़ा है। पकड़े गये बदमाशों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार और नकदी भी बरामद हुई है। 29 जून 2023 को कन्नौज के मकरंदनगर स्थित यूसुफपुर भगवान निवासी विमलेश पुत्र शिवसनेही तिवारी के घर में बंधक बनाकर डकैतों ने सात लाख तीस हजार रुपये की नकदी सहित लाइसेंसी रिवाल्वर और ज्वैलरी लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में कन्नौज पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुये 5 बदमाशों जिनमें अखिलेश जोशी, सुल्तान मोंगिया, मनोज उर्फ मनोहर पारदी, जादव, और दाताराम उर्फ दादाराम को बीती 9 जुलाई 2023 को जेल भेजा था। जबकि इनके तीन अन्य बदमाश साथी फरार चल रहे थे।

फरार बदमाशों की तलाश में एसटीएफ टीम कानपुर और कन्नौज पुलिस लगातार खोजबीन में लगी थी। बीती 1/2 जुलाई 2024 की रात कन्नौज के गांव जसौली अंडरपास के नीचे रात साढ़े नौ बजे के करीब डकैती की योजना बना रहे तीन बदमाश आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ गये। पहचान पर राज खुला तो पता चला कि पकड़े गये तीनों बदमाश पूर्व में जेल भेजे गये उपरोक्त बदमाशों के ही गिरोह के थे, जो फरार चल रहे थे। इन फरार बदमाशों पर पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र कानपुर द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा गया था। आखिर पुलिस को सफलता मिली और तीनों इनामिया बदमाशों जिनमें विक्की पारदी पुत्र रूप सिंह निवासी माधवगढ़ थाना कचनार जिला अशोक नगर एमपी उम्र 36 वर्ष, विरोजा उर्फ करन पारदी पुत्र स्व. श्याम निवासी आईआईटी के निकट थाना सीपरी बाजार जिला झांसी उम्र 30 वर्ष, और मनोज उर्फ मनोहर पारदी पुत्र रूप सिंह पारदी निवासी माधवगढ़ थाना कचनार जिला अशोकनगर एमपी उम्र 33 वर्ष को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली।


इनके दो अन्य साथी सूरज पारदी पुत्र अनारद निवासी ग्राम सेवड़ा थाना सुभाष पुरा जिला शिवपुरी एमपी और कैलाश पारदी पुत्र सुखदेव निवासी ग्राम मुंडरा थाना पिपरई जिला अशोक नगर एमपी, एक बार पुलिस को चकमा देकर भाग निकलने में सफल हो गये। पुलिस की गिरफ्त में आये बदमाश मनोज ने बताया कि कन्नौज शहर में हुई डकैती की घटना में मैं पहले भी जेल जा चुका हूं। और तीन महीने पहले ही जेल से छूटा हूं। उपरोक्त गिरोह के फरार बदमाशों की तलाश के लिये पुलिस ने आगे की रणनीति बनानी शुरू कर दी थी। मंगलवार को कन्नौज एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देशन में हुये घटना के खुलासे में पुलिस ने बताया कि, पकड़े गये बदमाशों के पास से दो अड्डा तमंचा 315 वोर, तीन अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर, एक एक प्लास, सब्बल, गुलेल, दो पहचानपत्र, के अलावा 2030 रुपये की नकदी भी बरामद हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों को जेल भेज दिया है, और फरार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।