3

Recent News

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या: बहन भी गंभीर घायल, घर से फोन करके बाहर बुलाया..

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: स्कूल में फायरिंग! FB Live कर छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी, फिर खुद जान दी; 2 गार्डों की भी मौत..

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit में प्रेमिका का खूनी खेल! प्रेमी को ट्रक में जिंदा जलाकर मार डाला; पुलिस को लगा था हादसे के बाद लगी थी आग..

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

पीलीभीत के जहानाबाद में नाबालिग छात्रा से अभद्रता के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। थाने पहुंचते ही निकली हेकड़ी।

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

Crime News: मुँह पर पेशाब, गमछे से घसीटा, यूपी में युवक को तालिबानी सजा; बेहोश होने के बाद भी मारते रहे..

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बीच बाजार एक युवक को 6-7 लोगों ने घेरकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि…

3

Recent News

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बीच बाजार एक युवक को 6-7 लोगों ने घेरकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि…

Breaking News

Kannauj News : चोरी की वारदातों में शामिल सुनार सहित पांच चढ़े पुलिस के हत्थे

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

कन्नौज जिले में चोरी, लूट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीं जिले की पुलिस भी अपराधियों को पकड़ने में एड़ी चोटी का जोर लगाये हुये है। विगत दिनों में चोरी की तीन वारदातों को अंजाम देने वाले पांच अपराधियों जिनमें दो बाल अपराधी सहित तिर्वा क्षेत्र का एक सुनार भी है, पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चोरी गई ज्वैलरी और नकदी भी बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
बताते चलें कि बीती 7 मई 2024 को तिर्वा कोतवाली के सीहपुर गांव,28 जून 2024 को झबरा गांव, के अलावा 25 जून 2024 की रात चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया था। इसके अलावा तिर्वा नगर के मोहल्ला मंडी बाजार निवासी रामेंद्र कुमार जैन पुत्र सुरेंद्र जैन 64 वर्ष द्वारा भी बीती 3 जुलाई 2024 को घर पर चोरी की वारदात होने के शिकायत की गई थी। रामेंद्र जैन के मुताबिक  बीती रात घर पर छत के सहारे उतरकर शातिर चोरों ने कमरे में रखे डब्बे का ताला तोड़कर झाला एक जोड़ी, अंगूठी 7 ग्राम, हाफ पेटी 150 ग्राम, हाफ पेटी 345 ग्राम, झाले एक जोड़ी वजन 5.70 मिली ग्राम, सहित 25 हजार रुपये की नकदी पार कर दी थी। उपरोक्त चोरी की वारदातों का मुकदमा दर्ज किये जाने के बाद पुलिस ने घटनाओं के खुलासे के लिये चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। गुरुवार को एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देशन में सीओ तिर्वा, कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस बल की मौजूदगी में घटनाओं का खुलासा किया।
घटनाओं को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने दो बाल अपराधियों को गिरफ्तार करने के अलावा 26 वर्षीय उमाकांत पुत्र रामप्रसाद निवासी ककलापुर तिर्वा,25 वर्ष रजनीकांत पुत्र रामासरे निवासी ककलापुर तिर्वा, के अलावा अहेर मौरम मंडी कोतवाली तिर्वा के एक सुनार 48 वर्ष अनूप सोनी पुत्र सच्चिदानंद जिसको चोरी का सामान बेंचा गया था, गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गये आरोपियों ने अपना जुर्म भी कबूला है। उपरोक्त अपराधियों के पास से पुलिस ने 29500 रुपए की नकदी सहित एक हाफ पेटी,4 अंगूठी, दो जोड़ी टॉप, दो जोड़ी झाले,14 जोड़ी पायल, एक करधनी, एक मंगलसूत्र, एक मटर माला, एक कुंडल, एक हाय, दो बच्चों के कड़े भी बरामद किये हैं। गिरफ्तार सुनार सहित सभी पांच अपराधियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।