3

Recent News

Bengal Election 2026: BJP उम्मीदवार शुभेंदु सरकार को TMC कार्यकर्ताओं ने पीटा, लगाई दौड़, देखें वीडियो..

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनाव के दौरान हिंसा की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।…

Bengal Election 2026: वोटिंग के दौरान बवाल! मुर्शिदाबाद में हुमायूं कबीर के काफिले पर हमला, सिलीगुड़ी में झड़प..

Bengal Election 2026: आज देश के दो बड़े राज्यों पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनावी माहौल अपने चरम पर है।…

हिमाचल की अनन्या नेगी की स्पीच हुई वायरल! संसद में ऐसा क्या बोला कि इंटरनेट पर जमकर शेयर हो रही Video, देखें..

अनन्या नेगी की स्पीच: हिमाचल प्रदेश की स्टूडेंट अनन्या नेगी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। संसद परिसर…

गाजीपुर में सपा प्रतिनिधिमंडल और ग्रामीणों में पत्थरबाजी, कई घायल। निशा विश्वकर्मा केस के बाद बढ़ा तनाव।
Shocking Video: सर्कस में अचानक बैरियर टूटा, टाइगर कूदकर पहुंचा दर्शकों के बीच! फिर जो हुआ वो दहलाने वाला..

Shocking Video: सोचिए, आप सर्कस में शो देख रहे हों और अचानक एक बाघ स्टेज से निकलकर आपके सामने आ…

3

Recent News

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनाव के दौरान हिंसा की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।…

Bengal Election 2026: आज देश के दो बड़े राज्यों पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनावी माहौल अपने चरम पर है।…

अनन्या नेगी की स्पीच: हिमाचल प्रदेश की स्टूडेंट अनन्या नेगी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। संसद परिसर…

Shocking Video: सोचिए, आप सर्कस में शो देख रहे हों और अचानक एक बाघ स्टेज से निकलकर आपके सामने आ…

Breaking News

Kannauj News : दबंगों के पिटाई से आहत युवक ने लगाया मौत को गले

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

कन्नौज जिले मे अपने घर के कमरे में एक ग्रामीण युवक ने फांसी का फंदा डालकर मौत को गले लगा लिया। बकरी बेंचने का तकादा करने पर युवक दबंगों की पिटाई से आहत था, जिसके बाद उसने मौत को गले लगा लिया।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ शुरू कर दी जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । पुलिस का कहना है कि पूरे मामले मे विधिक कार्रवाई की जा रही है ।

जानकारी के मुताबिक थाना ठठिया के कस्बा मंटोखा निवासी ग्रामीण युवक संतराम सक्सेना पुत्र सियाराम ने पैसों की जरूरत के कारण अपनी एक बकरी को करीब 6 माह पहले बेंच दिया था। जिसका तकादा बकरी लेने वाले दबंग किस्म के लोगों से कई बार करने के बाद भी उसको पैसे नहीं दिये गये और टाल मटोल की जाती रही। जिससे पीड़ित युवक काफी परेशान रहने लगा । दबंगों की दबंगई के आगे पीड़ित युवक की कोई सुनने वाला नहीं था जिससे क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गयी और मौके पर पूछताछ करने के बाद शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया ।

युवक की मौत से परिवार मे मचा कोहराम

मृतक के परिवार ने तो पड़ोसी से विवाद की बात कहते हुये मारपीट का भी आरोप दबंगों पर लगाया है। पिटाई से आहत ग्रामीण ने शुक्रवार को अपने घर के अंदर कमरे में लगे पंखे से अंगौछे से फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया, जिसके बाद परिजनों ने अंदर से बंद दरवाजा तोड़कर मृतक के शव को नीचे उतारा। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू करते हुये मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। मृतक के दो पुत्र विशाल और अंकित के अलावा बेटी वर्षा और पत्नी शर्मिष्ठा है। घटना के बाद मृतक के शव पर परिजनों का रोने बिलखने का सिलसिला जारी था।