3

Recent News

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या: बहन भी गंभीर घायल, घर से फोन करके बाहर बुलाया..

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: स्कूल में फायरिंग! FB Live कर छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी, फिर खुद जान दी; 2 गार्डों की भी मौत..

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit में प्रेमिका का खूनी खेल! प्रेमी को ट्रक में जिंदा जलाकर मार डाला; पुलिस को लगा था हादसे के बाद लगी थी आग..

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

पीलीभीत के जहानाबाद में नाबालिग छात्रा से अभद्रता के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। थाने पहुंचते ही निकली हेकड़ी।

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

Crime News: मुँह पर पेशाब, गमछे से घसीटा, यूपी में युवक को तालिबानी सजा; बेहोश होने के बाद भी मारते रहे..

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बीच बाजार एक युवक को 6-7 लोगों ने घेरकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि…

3

Recent News

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बीच बाजार एक युवक को 6-7 लोगों ने घेरकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि…

Breaking News

Kannauj News : जिले में दो मौत से मचा कोहराम‚ अलग–अलग हुए दो मामले

रिपोर्ट :  संदीप शर्मा

बारिश का मौसम शुरू होते ही घरों से लेकर रास्तों तक पर कीड़े मकोड़े निकालना शुरू हो गये हैं।
बीटी रात भी एक महिला को सोते समय किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। तो वहीं एक दूसरी घटना में घर से टहलने गये एक ग्रामीण का शव पांडु नदी की पटरी पर मिला है। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के कचाटीपुर गांव निवासी सोनपाल की 30 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ही खाना पीना खाने के बाद घर पर सो रही थीं। रात में किसी समय महिला को कोसी कीड़े के काटने का अहसास हुआ। जिसके बाद महिला ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। हालत गंभीर होते देख परिजन महिला को आनन फानन में उपचार हेतु तिर्वा मेडिकल कॉलेज लाये। यहां महिला की मौत हो गई। लक्ष्मी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया था। महिला की मौत पर परिजनों का रोने बिलखने का सिलसिला जारी था।
टहलने गये ग्रामीण की हुई मौत
कन्नौज जिले के थाना ठठिया के चौकी ओसेर के गांव बथुइया निवासी देवेंद्र वर्मा पुत्र बाबूराम 48 वर्ष अपने घर से टहलने के लिये सुबह 5 बजे के करीब निकले थे। काफी समय तक वापस ना लौटने पर परिजनों को चिंता हुई तो खोजबीन शुरू हुई। उधर सुबह पांडु नदी की ओर जाने वाले मार्ग पर निकले राहगीर ग्रामीणों ने नाडी की पटरी पर किनारे सड़क पर एक ग्रामीण का शव देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना गांव के ग्रामीणों द्वारा उपरोक्त परिवार तक पहुंची तो परिजन घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
मौके पर परिजनों ने जब सड़क किनारे पटरी पर पड़े ग्रामीण की पहचान देवेंद्र के रूप में की तो चीख पुकार मच गई। देवेंद्र के परिवार में पत्नी उषा देवी के अलावा पुत्र अवनीश, ललित, अतुल के अलावा बेटी पूर्णिमा भाई है। ग्रामीणों और परिजनों ने बताया कि देवेंद्र सुबह टहलने गये थे। वहीं परिजनों के अलावा ग्रामीणों ने यह भी बताया कि, टहलने के दौरान पैर फिसलने से देवेंद्र गिर गये होंगे और उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं देवेंद्र की मौत पर परिजनों का रोने बिलखने का सिलसिला जारी था।