3

Recent News

Pilibhit में प्रेमिका का खूनी खेल! प्रेमी को ट्रक में जिंदा जलाकर मार डाला; पुलिस को लगा था हादसे के बाद लगी थी आग..

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

पीलीभीत के जहानाबाद में नाबालिग छात्रा से अभद्रता के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। थाने पहुंचते ही निकली हेकड़ी।

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

Crime News: मुँह पर पेशाब, गमछे से घसीटा, यूपी में युवक को तालिबानी सजा; बेहोश होने के बाद भी मारते रहे..

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बीच बाजार एक युवक को 6-7 लोगों ने घेरकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि…

UP News: जनता दर्शन में क्यों भड़के योगी? बोले - 'सभी को सस्पेंड करो', एक महिला की शिकायत पर बड़े अधिकारीयों को चेतावनी..

UP News: गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान अधिकारियों को सख्त…

UP News: प्रयागराज में अतीक के करीबियों का जज के PSO के बेटे पर हमला; क्या खत्म नहीं हुआ माफिया का आतंक?

UP News: प्रयागराज में जज के PSO के बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि…

3

Recent News

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बीच बाजार एक युवक को 6-7 लोगों ने घेरकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि…

UP News: गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान अधिकारियों को सख्त…

UP News: प्रयागराज में जज के PSO के बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि…

Breaking News

Kannauj News : बिजली करेंट की चपेट में आकर युवक की मौत, एक दूसरे हादसे में मवेशी की भी हुई मौत

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

कन्नौज जिले में दो अलग अलग हुए बिजली करंट के हादसों ने दिल दहला दिया एक तरफ बिजली करेंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों मे कोहराम मच गया। तो वहीं एक दूसरे हादसे में एक मवेशी निकट से गुजरी विद्युत हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त हो गया और ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।

जानकारी के मुताबिक थाना ठठिया के गांवों भदौसी निवासी 25 वर्षीय सुनील उर्फ धर्मेंद्र कुशवाहा पुत्र देवीप्रसाद अपने घर पर बिजली के बोर्ड से घर की अव्यवस्थित हुई बिजली को ठीक कर रहा था। इसी दौरान बिजली लाइन का एक तार सुनील की शरीर से चिपक गया। विद्युत करेंट की चपेट में आकर सुनील जमीन पर चीख की आवाज के साथ गिर पड़ा। परिजनों ने जैसे ही चीख की आवाज सुनी तो मौके की ओर दौड़ पड़े।यहां सुनील जमीन पर अचेत अवस्था में पड़ा था। सुनील को जमीन पर पड़ा देख परिजनों में कोहराम मच गया। आनन फानन में परिजन युवक को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज तिर्वा लाये। यहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने घटना को लेकर कोई कार्यवाही नहीं की है।बता दें कि मृतक अपने घर में सबसे छोटा था और बीएससी का छात्र था।मृतक के शव पर पर परिजनों के करुण क्रंदन का सिलसिला जारी था।

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मवेशी की मौत, फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

खेत में बनी झोपड़ी के निकट चर रहा एक मवेशी निकट से गुजरी विद्युत हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त हो गया और ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। जानकारी के मुताबिक सोमवार को ठठिया थाना क्षेत्र के गांव पैथाना में हरिपाल पुत्र रामाकांती अपनी भैंस को खेत पर बनी झोपड़ी के निकट बांध कर काम निपटा रहे थे। इसी दौरान गांव के ऊपर खेतों की ओर निकली 11 हजार वोल्टेज की लाइन का तार अचानक टूट कर गिर गया। जिससे खेत पर चर रही भैंस की मौत हो गई।वहीं हरपाल भी करेंट की चपेट में आने से बाल बाल बच गया। घटना की जानकारी पर गांव के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुये अपना आक्रोश जाहिर किया। ग्रामीणों ने बताया कि, हरिपाल के परिवार में बिजली की लाइन से करेंट का शिकार हुई भैंस ही पीड़ित परिवार की रोजी रोटी का जरिया थी। परिवार के सामने समस्याओं का अंबार टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने विभाग से मुआवजे की मांग की है।