3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

Kannauj News : उफ ? थानेदार साहब का ऐसा गुस्सा, बीजेपी नेता के भाई को ही पीट डाला

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

सादी वर्दी में वाहन चेकिंग कर रहे जिले के एक थाना प्रभारी ऐसे गुस्से में आये, कि उधर से गुजर रहे बीजेपी नेता के भाई को पीट डाला। कारण सिर्फ इतना बताया गया, कि उपरोक्त युवक ने पुलिस वाले साहब से रास्ते पर हो रही चेकिंग के कारण के बारे में पूंछ लिया था। बस फिर क्या थानाध्यक्ष की पिटाई से बर्बर पिटाई से बीजेपी नेता के भाई के एक कान का पर्दा फटने के साथ ही नाक की हड्डी तक टूट गई, एक आंख भी बंद हो गई।  फिलहाल मामला जिले के एसपी अमित कुमार आनंद तक पहुंचा तो सख्त एक्शन में आये एसपी ने सी.ओ की जांच के बाद थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है।

बताते चलें कि कन्नौज जिले में पुलिस का चेहरा कभी कभी अपनी मर्यादा को भी पार कर जाता है। जनता की सुरक्षा के लिये तत्पर पुलिस कभी कभी जनता और जनप्रतिनिधियों के साथ अपराधियों जैसा बर्ताव करने लगती है। ऐसा ही एक मामला कन्नौज जिले के विशुनगढ़ कस्बे में देखने को मिला। जानकारी के मुताबिक विशुनगढ़ कस्बे में पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी।वाहन चेकिंग का नेतृत्व थाना प्रभारी देवेश पाल जो कि अभियान के दौरान सादी वर्दी में बताये गये हैं मौजूद थे। इसी दौरान उधर से गुजर रहे भाजपा के विशुनगढ़ मंडल अध्यक्ष के भाई नीलेश द्विवेदी उर्फ नीलू ने थानाप्रभारी से वाहन चेकिंग का कारण जानना चाहा। बस फिर क्या था, साहब ऐसे गुस्से में आ गये कि आरोप के मुताबिक एस.ओ देवेश पाल ने पहले तो नीलू को गली देने के साथ अपमानित किया और उसके बाद जब नीलू ने उनकी शिकायत करने की बात की तो अपना जोश खो बैठे साहब ने नीलू को पकड़ लिया और उसके बाद सरेबाजार ही उनकी पिटाई कर दी।

मामले की जानकारी जब बीजेपी मंडल अध्यक्ष एवम पूर्व प्रधान और नीलू के बड़े भाई सुधीर द्विवेदी उर्फ कल्लू को हुई तो मौके पर पहुंचने के बाद उनके द्वारा पुलिस के शिकंजे से भाई को बचाया गया। बीजेपी नेता ने बताया कि थानाध्यक्ष पाल ने मानवता की हदें पार कर दी हैं और मेरे भाई नीलू को बेवजह इतना पीटा कि उनकी नाक की हड्डी टूटने के अलावा एक कान का पर्दा फट गया। इसके अलावा एक आंख में चोट आने के कारण आंख भी बंद हो गई है। नीलू को अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराये जाने के बाद बीजेपी नेता ने मामले की जानकारी छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडे को दी।जिसके बाद मौके पर पहुंची विधायक ने थाना प्रभारी देवेश पाल उनके कृत्य पर फटकार लगाते हुये मामले की शिकायत एसपी अमित कुमार आनंद से की।

बीजेपी नेता के भाई को पीटने के आरोप में एसपी ने थानाप्रभारी को किया लाइन हाजिर

मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी के सख्त रुक और एक्शन देखने को मिला। एसपी ने मामले कि जांच सीओ ओमकारनाथ शर्मा को दी। जांच में पता चला कि, थाना प्रभारी शराब ठेकों के आसपास अराजकतत्वों की धरपकड़ को चेकिंग कर रहे थे। उसी समय नीलेश नाम के युवक ने विरोध किया। जिसको लेकर विवाद हुआ है। उधर थाना प्रभारी देवेश पाल के मुताबिक वह नीलेश उर्फ नीलू को जानते तक नहीं हैं। मारपीट के आरोप से भी थाना प्रभारी पाल ने इंकार किया है। फिलहाल मामला राजनैतिक और तूल पकड़ता हुआ देख सीओ की जांच के बाद एसपी अमित कुमार आनंद ने थाना प्रभारी देवेश पाल को प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुये लाइन हाजिर कर दिया है। उनको पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं विशुनगढ़ का प्रभार अब छिबरामऊ कोतवाली की बहबलपुर चौकी के प्रभारी विनोद कुमार कश्यप संभालेंगे।