3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

Kannauj News : निचली गंग नहर में कटान से मचा हड़कंप, स्कूल, फसलें, जानवर प्रभावित

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

कन्नौज । मानसून आने के बाद कहीं लगातार तो कहीं रुक रुक कर हो रही बारिश अब लोगों के लिये परेशानी का सबक बनने लगी है। सोमवार को कन्नौज जिले की तहसील तिर्वा के गांव रौंसा में निचली गंग नगर में करीब 40 फिट कटान के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में हड़कंप मच गया। अपर जिलाधिकारी के निर्देश के बाद तिर्वा तहसीलदार लेखपाल और विभागीय टीम के साथ गांव पहुंचे और हालत का जायजा लेकर राहत कार्य के कार्य शुरू करवाया है।

बताते चलें कि  बारिश होने के कारण नहरों में पानी छोड़े जाने से अब जिले के गांव भी प्रभावित होने लगे हैं। सोमवार को तिर्वा के रौंसा गांव के करीब से गुजरी निचली गंग नहर में पानी के तेज बहाव से करीब 40 फिट तक कटान हो गया। हालत यह हो गये कि गांव में पानी के सैलाब से स्कूल में 3 फिट ऊंचाई तक पानी भर गया, जिससे शिक्षण कार्य प्रभावित हो चुका है। गांव में फसलें डूबने से प्रभावित हुई हैं। गांव में ग्रामीणों के जानवरों पर संकट आ चुका है। गांव में पानी की समस्या से ग्रामीणों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है।

मामले की जानकारी जिले के एडीएम तक पहुंची तो तिर्वा तहसीलदार अवनीश कुमार लेखपाल और विभागीय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनका कहना था, कि सिंचाई विभाग के अधिकारी से बात करके पानी को टर्न किये जानें की बात कही गई है। औरैया कन्नौज जिले की सीमा में उपरोक्त समस्या खड़ी हुई है। नहर के पानी को जल्द कम करवाया जा रहा है। कंसुआ की ओर भी जो समस्या है उसका भी निस्तारण कराया जा रहा है। तहसीलदार का कहना था कि, उपरोक्त गांव में फिलहाल स्कूल में पानी भरने के अलावा गांव के जानवर प्रभावित हुये हैं। बाकी आबादी सुरक्षित है। कोई जनहानि नहीं है। जल्द ही देर सायं तक समस्या का निदान करवा दिया जायेगा। उधर उपरोक्त गांव में गंग नहर में हुई कटान के बाद गांव में हड़कंप का माहौल है। ग्रामीण समस्याओं से जूझते हुये नजर आ रहे हैं।