3

Recent News

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या: बहन भी गंभीर घायल, घर से फोन करके बाहर बुलाया..

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: स्कूल में फायरिंग! FB Live कर छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी, फिर खुद जान दी; 2 गार्डों की भी मौत..

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit में प्रेमिका का खूनी खेल! प्रेमी को ट्रक में जिंदा जलाकर मार डाला; पुलिस को लगा था हादसे के बाद लगी थी आग..

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

पीलीभीत के जहानाबाद में नाबालिग छात्रा से अभद्रता के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। थाने पहुंचते ही निकली हेकड़ी।

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

Crime News: मुँह पर पेशाब, गमछे से घसीटा, यूपी में युवक को तालिबानी सजा; बेहोश होने के बाद भी मारते रहे..

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बीच बाजार एक युवक को 6-7 लोगों ने घेरकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि…

3

Recent News

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बीच बाजार एक युवक को 6-7 लोगों ने घेरकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि…

Breaking News

Kannauj News : योगी जी! आपकी शिलान्यास वाली सड़क चंद दिनों में ही हांथ से उखड़ रही

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

कन्नौज। पी डब्लू डी की धांधली की पोल कैसे खुलती है, यह देखने के लिये आपको कन्नौज जिले के जलालाबाद आना पड़ेगा। यहां पाण्डेयपुर्वा मूसरी संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी के ठेकेदारों द्वारा कराया गया है। मजे की बात तो यह है, कि हाल ही में चंद माह पूर्व बीती 3 फरवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने करीब दो करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सड़क मार्ग शिलान्यास भी किया था।

बताते चलें कि सत्ता पक्ष के ही ठेकेदार द्वारा पीडब्ल्यूडी के कोटे से बीते 21 दिनों पूर्व ही उपरोक्त मार्ग पर सड़क का निर्माणकार्य और डामरीकरण कराया गया था। मुख्यमंत्री योगी की जीरो टॉलरेंस नीति के निर्माण कार्य की धज्जियां अगर उनके ही ठेकेदार उड़ाएंगे तो जनता के बीच क्या संदेश जाएगा, यह शायद कहने की जरूरत नहीं है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांचने को जब प्रयास किया गया तो हालत यह थी कि 21 दिनों पूर्व ही नव निर्मित उपरोक्त मार्ग का डामर किसी कुदाल या फिर अन्य किसी औजार से खोदने की जरूरत नहीं पड़ी, बल्कि सड़क पर पड़ा डामर हाथों से ही उखड़ता दिखाई दे रहा था।.

सवाल यह है, कि वर्तमान सरकार में जिले में कराये जाने वाले कार्य तो करा दिये जाते हैं लेकिन केबल खानापूरी करके।स्थित यह होती है, कि कमीशनखोरी के चक्कर में ठेकेदार से लेकर संबंधित जिम्मेदार तो अपना काम निपटाने के साथ खानापूरी करके बैठ जाते हैं, लेकिन इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है।मानक विहीन कार्यों के चलते अगर सड़क बनी तो गड्डे होने या टूट फूट के बाद यहां बारिश की मौसम में जनता को ही मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। फिर सवाल यह है, कि कहे कौन? जिले में कई जगहों पर हुये शासन स्तर के निर्माण कार्य में घोलमोल होने के बाद भी कोई जवाबदेह नहीं। इस मामले पर भी सरकार में बैठे जिम्मेदार क्या कदम उठाएंगे, यह भी आने वाला समय ही बताएगा। फिलहाल संबंधित ठेकेदार से लेकर विभागीय अधिकारियों पर सवालिया निशान तो लग ही चुका है।