3

Recent News

UP Viral Video: बारात में नाच रही हिन्दू महिलाओं पर अभद्र कमेंट, जाहिल 'हसन खान' को यूपी पुलिस ने दबोचा..

UP Viral Video: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक विवादित मामला सामने आया है, जहां एक मुस्लिम युवक ने बारात…

BJP की जन आक्रोश रैली: CM Yogi के साथ सड़क पर हजारों महिलाएं, अखिलेश ने लिए मजे, कहा - "पहली बार कोई.."

BJP की जन आक्रोश रैली: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास न होने के विरोध में राजधानी लखनऊ में भारतीय…

प्रधानमंत्री का 'झालमुड़ी' खाते वीडियो और बदल गई इंटरनेट पर ट्रेंडिंग लिस्ट, Modi Effect ने तोड़ा 22 साल का रिकॉर्ड

Modi Effect: प्रधानमंत्री Narendra Modi का एक साधारण सा वीडियो इंटरनेट पर ऐसा छाया कि एक आम स्ट्रीट फूड “झालमुड़ी”…

UP News: प्रतापगढ़ में पुलिस से नाराज लड़की SP ऑफिस में टंकी पर चढ़ी, दूसरी मोबाइल टावर पर, वजह चौंकाने वाली..

UP News: प्रतापगढ़ में पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज होकर दो अलग-अलग जगहों पर दो युवतियों ने हाई वोल्टेज ड्रामा…

UP News: राप्ती नदी में डूबने से डॉक्टर और MBBS छात्र की मौत, ऑटो चालक पिता चंदा लेकर लाश लेने पहुंचे

UP News: सिद्धार्थनगर से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में नहाने…

3

Recent News

UP Viral Video: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक विवादित मामला सामने आया है, जहां एक मुस्लिम युवक ने बारात…

BJP की जन आक्रोश रैली: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास न होने के विरोध में राजधानी लखनऊ में भारतीय…

Modi Effect: प्रधानमंत्री Narendra Modi का एक साधारण सा वीडियो इंटरनेट पर ऐसा छाया कि एक आम स्ट्रीट फूड “झालमुड़ी”…

UP News: प्रतापगढ़ में पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज होकर दो अलग-अलग जगहों पर दो युवतियों ने हाई वोल्टेज ड्रामा…

UP News: सिद्धार्थनगर से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में नहाने…

Breaking News

Kannauj News : सड़क दुर्घटनाओं में पांच की मौत से मचा कोहराम

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

कन्नौज में दो अलग अलग घटी सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों ने अपनी जानें गंवा दी। वहीं दुर्घटनाओं में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुये हैं। उपचार के लिये तिर्वा मेडिकल कॉलेज ले जाये गये घायलों को गंभीर हालत के कारण रिफर कर दिया गया। दोनों ही हादसों मे पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्रवाई मे जुट गई है ।

आपको बताते चलें कि पहली घटना रविवार की देर सायं घटी। जानकारी के मुताबिक औरैया जिले के थाना विधूना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी 35 वर्षीय आदेश पुत्र कृपाल सिंह अपनी 31 वर्षीय पत्नी रूपा चार वर्षीय बेटी राधिका दो साल के बेटे रियांश के साथ बाइक से छिबरामऊ के अटिया गांव स्थित ससुराल जाने के लिये रवाना हुये थे। हंसेरन के निकट पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार वैन के चालक ने अनियंत्रण के कारण बाइक को टक्कर मार दी। सर पर गहरी चोट के कारण आदेश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी सहित बच्चे घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक और घायलों को एंबुलेंस की मदद से तिर्वा मेडिकल कॉलेज भिजवाया। यहां से तीनों घायलों को कानपुर रिफर कर दिया गया। देर रात रास्ते में कानपुर पहुंचने से पहले ही रूपा की भी मौत हो गई। मृतकों के दोनों बच्चों का उपचार कानपुर में जारी था। इंदरगढ़ थाना प्रभारी पारुल चौधरी ने पुलिस बल के साथ मामले की जानकारी करते हुये दुर्घटनाग्रस्त बाइक और वैन को थाने में खड़ा करवा दिया था। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।

दूसरी घटना सोमवार को लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर सौंरिख थाना क्षेत्र के प्वाइंट 149 पर घटी। दुर्घटना में डीसीएम और पिकप की भिडंत में दो लोगों की मौके पर जबकि एक अन्य की मेडिकल कॉलेज तिर्वा में उपचार के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना में घायल अन्य 7 लोगों का उपचार मेडिकल कॉलेज में जारी था। दोपहर 12 बजे के करीब सभी घायलों को यहां से गंभीर हालत में रिफर कर दिया गया। मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है। बिहार से नोएडा जाने के लिये दस महिला पुरुष और बच्चे पिकप से रविवार की रात रवाना हुये थे। जैसे ही सुबह आठ बजे के करीब पिकप सवार एक्सप्रेस वे पर सौंरिख क्षेत्र के कट 149 पर पहुंचे, तभी डीसीएम से पिकप की भिडंत हो गई। दुर्घटना के बाद कोहराम मच गया। आनन फानन में सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और यूपीडा टीम ने राहत कार्य शुरू करते हुये घायलों को उपचार हेतु तिर्वा मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहीं मौके पर ही दुर्घटना में मौत का शिकार हुये दो लोगों जिनमें अभिमन्नु पुत्र धुरंधर सिंह 30 वर्ष, कौशल्या पत्नी दीनानाथ उम्र 55 वर्ष निवासी बिजुनपुरा जमूद सिवान बिहार को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जिनके शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है।

यह है दुर्घटना मे घायल लोग

दुर्घटना के अन्य घायलों में दीपक पुत्र राजन 12 वर्ष, राजन पुत्र दीनानाथ 38 वर्ष, रमांती पत्नी मुकेश 32 वर्ष, मुकेश पुत्र दीनानाथ, दीपू पुत्र राजन 9 वर्ष, अंश पुत्र मुकेश 13 वर्ष, यश पुत्र मुकेश 12वर्ष, रज्जो देवी पत्नी राजन निवासी विधर सिवान जामूद बाजार विशनपुर्वा बिहार का मेडिकल कॉलेज में उपचार शुरू हुआ। इस दौरान रज्जो देवी की मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने हाइवे दुर्घटना के तीनों शवों को मोर्चरी में रखवाया है। अन्य सात घायलों को मेडिकल कॉलेज से रिफर कर दिया गया। दोनों घटनाओं में संबंधित लोगों के करुण क्रंदन का सिलसिला जारी था।