3

Recent News

UP Viral Video: बारात में नाच रही हिन्दू महिलाओं पर अभद्र कमेंट, जाहिल 'हसन खान' को यूपी पुलिस ने दबोचा..

UP Viral Video: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक विवादित मामला सामने आया है, जहां एक मुस्लिम युवक ने बारात…

BJP की जन आक्रोश रैली: CM Yogi के साथ सड़क पर हजारों महिलाएं, अखिलेश ने लिए मजे, कहा - "पहली बार कोई.."

BJP की जन आक्रोश रैली: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास न होने के विरोध में राजधानी लखनऊ में भारतीय…

प्रधानमंत्री का 'झालमुड़ी' खाते वीडियो और बदल गई इंटरनेट पर ट्रेंडिंग लिस्ट, Modi Effect ने तोड़ा 22 साल का रिकॉर्ड

Modi Effect: प्रधानमंत्री Narendra Modi का एक साधारण सा वीडियो इंटरनेट पर ऐसा छाया कि एक आम स्ट्रीट फूड “झालमुड़ी”…

UP News: प्रतापगढ़ में पुलिस से नाराज लड़की SP ऑफिस में टंकी पर चढ़ी, दूसरी मोबाइल टावर पर, वजह चौंकाने वाली..

UP News: प्रतापगढ़ में पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज होकर दो अलग-अलग जगहों पर दो युवतियों ने हाई वोल्टेज ड्रामा…

UP News: राप्ती नदी में डूबने से डॉक्टर और MBBS छात्र की मौत, ऑटो चालक पिता चंदा लेकर लाश लेने पहुंचे

UP News: सिद्धार्थनगर से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में नहाने…

3

Recent News

UP Viral Video: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक विवादित मामला सामने आया है, जहां एक मुस्लिम युवक ने बारात…

BJP की जन आक्रोश रैली: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास न होने के विरोध में राजधानी लखनऊ में भारतीय…

Modi Effect: प्रधानमंत्री Narendra Modi का एक साधारण सा वीडियो इंटरनेट पर ऐसा छाया कि एक आम स्ट्रीट फूड “झालमुड़ी”…

UP News: प्रतापगढ़ में पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज होकर दो अलग-अलग जगहों पर दो युवतियों ने हाई वोल्टेज ड्रामा…

UP News: सिद्धार्थनगर से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में नहाने…

Breaking News

Kannauj News : युवक की मौत के बाद जाम लगाये ग्रामीणों पर पुलिस का लाठीचार्ज

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार मामा भांजे को एक तेज रफ्तार कार के चालक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में भांजे की मौत हो गई जबकि मामा गंभीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना के बाद कार पलट गई। जिसके बाद मौके पर मौजूद और आसपास के ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़ लिया। आक्रोशित ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने दुर्घटना में मृत युवक का शव रखकर सड़क पर ही जाम लगा दिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जहां दुर्घटना में घायल मृतक के मामा को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया, वहीं भीड़ के चुंगल में फंसे कार चालक को भी अपनी कस्टडी में ले लिया। घटना को लेकर मृतक युवक का शव सड़क पर रखकर जाम लगा चुके ग्रामीणों को समझाने के बाद भी जब ग्रामीण अपनी मांगों पर डटे रहे और जाम नहीं खोला तो पुलिस से भीड़ द्वारा खींचतान के बाद बडी संख्या में मौजूद पुलिस बल ने लाठी चार्ज कर दिया। जिसमें कई ग्रामीण पुरुष और महिलायें घायल हो गये।

जानकारी ले मुताबिक तिर्वा कोतवाली के नगरिया गांव निवासी 22 वर्षीय रामू राजपूत अपने 17 वर्षीय भांजे विवेक के साथ स्कूटी से कन्नौज जा रहे थे। जैसे ही दोनों मामा भांजे हाइवे पर पाल चौराहे के निकट रामपुर कट के करीब पहुंचे तभी एक तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रण के कारण स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद जहां कार सड़क पर पलट गई वहीं स्कूटी सवार विवेक की मौके पर ही मौत ही गई, जबकि मामा रामू गंभीर रूप से घायल हो गये।  दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद भीड़ और जानकारी के बाद पहुंची ग्रामीणों की भीड़ ने कार चालक को दबोच लिया। दुर्घटना को लेकर भीड़ ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। भीड़ मौके पर समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण को बुलाने और मुआवजे की मांग कर रही थी।

घटना की सूचना पर एएसपी डा. संसार सिंह, सीओ सिटी कमलेश कुमार, कोतवाली प्रभारी जे पी शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कार चालक को अपनी कस्टडी में लेने के बाद पुलिस ने जाम हटाने को लेकर ग्रामीणों को समझाया, पर आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ अपनी मांगे पूरी होने तक जाम हटाने को तैयार नहीं थी। इस दौरान भीड़ में कुछ अराजक तत्व पुलिस से जबरिया भिड़ते नजर आये। जिसके बाद पुलिस ने जाम खुलवाने को जाम लगाये ग्रामीण महिला पुरुषों की भीड़ पर लाठी चार्ज कर दिया।
पुलिस की कार्यवाही से हड़कंप का माहौल पैदा हो गया। स्थित यह हो गई कि हंगामे और धक्का मुक्की पर आमादा भीड़ को हटाने के लिये पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। पुलिस ने भीड़ में शामिल लोगों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। खेतों से लेकर सड़क और गांव की ओर पुलिस भीड़ में शामिल लोगों को दौड़ाकर पीटती हुई नजर आई। पुलिस की पिटाई से कई ग्रामीण महिला पुरुष घायल भी हो गये। घटना क्रम के काफी देर बाद पुलिस ने जाम खुलवाकर हालत सामान्य कर पाये। मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। दूसरी ओर भीड़ में शामिल मृतक के भाई सहित ग्रामीणों ने पुलिस पर मृतक का शव जबरदस्ती ले जाने की बात कही है। ग्रामीणों का कहना था कि मृतक के परिजन आने वाले थे, और जम भी नहीं लगाया गया था, पुलिस ने डीएम और बीजेपी जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया के कहने पर बर्बरता पूर्वक लाठियां चलाई हों, जिसमें कई महिला पुरुष घायल हुये हैं। उपरोक्त संधर्व में एएसपी का कहना है, कि अराजकता पर उतारू भीड़ को हटाने के लिये हल्का बल प्रयोग किया गया था।
समाचार लिखे जाने तक हालत तनावपूर्ण बने हुये थे।