3

Recent News

पीलीभीत के जहानाबाद में नाबालिग छात्रा से अभद्रता के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। थाने पहुंचते ही निकली हेकड़ी।

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

Crime News: मुँह पर पेशाब, गमछे से घसीटा, यूपी में युवक को तालिबानी सजा; बेहोश होने के बाद भी मारते रहे..

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बीच बाजार एक युवक को 6-7 लोगों ने घेरकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि…

UP News: जनता दर्शन में क्यों भड़के योगी? बोले - 'सभी को सस्पेंड करो', एक महिला की शिकायत पर बड़े अधिकारीयों को चेतावनी..

UP News: गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान अधिकारियों को सख्त…

UP News: प्रयागराज में अतीक के करीबियों का जज के PSO के बेटे पर हमला; क्या खत्म नहीं हुआ माफिया का आतंक?

UP News: प्रयागराज में जज के PSO के बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि…

UP News: लखनऊ में दरोगा को लोहे की चेन से पीटा, अतीक कनेक्शन निकला? 200 भैंसे उठवाईं, अवैध डेयरियों पर कार्रवाई..
3

Recent News

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बीच बाजार एक युवक को 6-7 लोगों ने घेरकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि…

UP News: गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान अधिकारियों को सख्त…

UP News: प्रयागराज में जज के PSO के बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि…

Breaking News

Kannauj News : सड़क जाम करने वाले 15 नामदर्ज सहित दो सौ अज्ञात पर पुलिस की कार्यवाही

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

युवक की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद सड़क जाम कर उपद्रव करने वाले उपद्रवियों पर कन्नौज पुलिस कठोर कार्यवाही करने के मूड में नजर आ रही है। पुलिस ने मामले में 15 नामदर्ज सहित 200 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ आईपीसी की 12 धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि उपद्रव करने वाले शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जायेगा। वहीं जिले के एसपी अमित कुमार आनंद का कहना है कि कानून व्यवस्था से किसी को खेलने की छूट नहीं है, इसलिये उपद्रव करने वाले किसी भी शरारती तत्व को नहीं बख्शा जायेगा, और जल्द गिरफ्तार करके जेल भेजा जायेगा।


बताते चलें कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत और दूसरे के घायल होने के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया था। इस दौरान कुछ अराजक तत्वों ने सड़क जाम के दौरान उपद्रव का भी प्रयास किया था। घटना क्रम के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी उपद्रवकारियों ने गुत्थम गुत्था करते हुये जमकर हंगामा किया था। स्थित को नियंत्रण में लाने के लिये पुलिस बल को लाठी चार्ज भी करना पड़ा था।  उपरोक्त बबाल में कुछ ग्रामीण भी पुलिस की पिटाई से घायल हुये थे। जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है।  बता दें कि बीते गुरुवार को कन्नौज में पाल चौराहे के निकट हाइवे पर रामपुर कट पर एक कार ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में तिर्वा कोतवाली के नगरिया गांव निवासी 22 वर्षीय रामू राजपूत और 17 वर्षीय विवेक गंभीर रूप से घायल हुये थे। दुर्घटना के दौरान विवेक की मौत हो गई थी। घटना की जानकारी के बाद मौके पर ग्रामीणों, परिजनों ने अपनी मांगों को लेकर शव रखकर सड़क पर जाम लगा दिया था। इस दौरान माहौल बिगाड़ने के लिये मौके पर मौजूद अराजक तत्वों ने पुलिस के पहुंचने पर नारेबाजी करते हुये हंगामा शुरू कर दिया था।


जाम खुलवाने के प्रयास में लगी पुलिस से अराजक तत्व खींचतान करते हुये भिड़ गये थे। जिसके बाद पुलिस को बल प्रयोग करते हुये लाठी चार्ज करना पड़ा था। इस दौरान कई ग्रामीण महिला पुरुष घायल भी हुये थे। जिनका उपचार कन्नौज जिला अस्पताल में जारी है।  उपरोक्त मामले में जिले के एसपी ने सख्त रुख अपनाया है। सदर कोतवाली के उपनिरीक्षक प्रशांत गौतम की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने घटनाक्रम में आईपीसी की 12 धाराओं में 15 नामदर्ज सहित 200 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कार्यवाही के बाद पुलिस ने उपद्रवियों की तलाश भी शुरू कर दी है।  एसपी अमित कुमार आनंद का कहना है, कि कानून व्यवस्था से किसी को खेलने की छूट नहीं है, इसलिये उपद्रव करने वाले किसी आरोपी को नहीं बख्शा जायेगा। पुलिस की बड़ी कार्यवाही को लेकर ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है।