3

Recent News

UP News: प्रतापगढ़ में पुलिस से नाराज लड़की SP ऑफिस में टंकी पर चढ़ी, दूसरी मोबाइल टावर पर, वजह चौंकाने वाली..

UP News: प्रतापगढ़ में पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज होकर दो अलग-अलग जगहों पर दो युवतियों ने हाई वोल्टेज ड्रामा…

UP News: राप्ती नदी में डूबने से डॉक्टर और MBBS छात्र की मौत, ऑटो चालक पिता चंदा लेकर लाश लेने पहुंचे

UP News: सिद्धार्थनगर से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में नहाने…

UP Crime: 24 हजार के विवाद में पति-पत्नी की घर में घुसकर हत्या, मदद को मौहल्ले में दौड़ती रही 8 साल की बेटी..

UP Crime: मुरादाबाद से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां महज 24 हजार रुपए के विवाद में…

UP Education: आखिर क्यों एक पिता टॉयलेट सीट लेकर पहुंचा अपनी बेटी के स्कूल? ये घटना आपके होश उड़ा देगी..
Viral Video: रामपुर में बीच सड़क नमाज पढ़ने वाला 'नईम' गिरफ्तार, अब परिजन बोले - "मानसिक रूप से अस्वस्थ.."

Viral Video: उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक युवक व्यस्त…

3

Recent News

UP News: प्रतापगढ़ में पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज होकर दो अलग-अलग जगहों पर दो युवतियों ने हाई वोल्टेज ड्रामा…

UP News: सिद्धार्थनगर से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में नहाने…

UP Crime: मुरादाबाद से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां महज 24 हजार रुपए के विवाद में…

Viral Video: उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक युवक व्यस्त…

Breaking News

Kannauj News : किशोर सहित दो लोगों ने लगाया मौत को गले

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

कन्नौज जिले के थाना ठठिया क्षेत्र के हांसापुर गांव में पहली घटना घटी। यहां पत्नी से विवाद के बाद ग्रामीण फांसी के फंदे पर झूल गया। बताते चलें कि गांव निवासी 35 वर्षीय रामू पुत्र स्व. रामबाबू का आय दिन शराब के सेवन को लेकर पत्नी शशी से अक्सर विवाद होता रहता था। बताया गया कि बीती सायं भी रामू और शशी के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद शशी अपने 8 वर्षीय बेटे शिलान्यास के साथ निकट के पड़ोसी के घर चली गई थी। देर रात तक वापस ना लौटने पर घर पर मौजूद रामू ने घर के अंदर कमरे में पंखे के कुंडे से साड़ी का फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया।

घटना की जानकारी के बाद पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। रामू का शव फंदे से उतारे जाने के बाद ग्रामीणों ने उसको बचाने की कोशिश भी की लेकिन असफल रहे। आनन फानन में रामू को उपचार हेतु तिर्वा मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना ठठिया थाने के ही गांव परदौनपुर्वा गांव में घटी। यहां एक किशोर का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया। जानकारी के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के उपरोक्त गांव निवासी गिरेन्द्र राजपूत का 20 वर्षीय पुत्र गौरव विगत दिन घर पर अकेला था। मां बाप कहीं बाहर गये हुये थे। किसी समय गौरव ने फांसी का फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया।

जानकारी के अनुसार मृतक की ननिहाल और गांव सहित कुल 17 बीघा जमीन भी परिवार में शामिल रूप से है, इसे अलावा मृतक की दोनों बहनों की शादी भी हो चुकी है। घटना का कारण क्या रहा होगा यह तो पता नहीं, पर किशोर ने फांसी क्यों लगाई होगी यह सवालिया निशान जरूर बनकर रह गया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों के करुण क्रंदन का सिलसिला जारी था। पुलिस के मुताबिक घटना की परिजनों द्वारा कोई तहरीर ना दिये जाने के कारण कोई कार्यवाही नहीं की गई है। पहले दोनो मृतकों की फोटो हैं। साथ में परदोन पुरवा में गांव में भीड़ की।