3

Recent News

UP News: प्रयागराज में अतीक के करीबियों का जज के PSO के बेटे पर हमला; क्या खत्म नहीं हुआ माफिया का आतंक?

UP News: प्रयागराज में जज के PSO के बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि…

UP News: लखनऊ में दरोगा को लोहे की चेन से पीटा, अतीक कनेक्शन निकला? 200 भैंसे उठवाईं, अवैध डेयरियों पर कार्रवाई..
Big Accident: 90 की स्पीड से 31 सवारियों से भरा पिकअप टकराया, 8 की मौत.. 23 घायलों में कई गंभीर, 20 फीट तक बिखरे शव

Big Accident: मध्य प्रदेश के भिंड में सोमवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के 8 लोगों की…

Election 2027 के मद्देनजर बड़ा फेरबदल! विनोद तावड़े को UP की कमान; BJP ने पंजाब-गुजरात के भी प्रभारी बदले..

Election 2027: भारतीय जनता पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज करते हुए उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात…

UP News: IPS आशुतोष मिश्रा की मां की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा! लूट के दौरान हत्या वाला एंगल नहीं..

UP News: यूपी में तैनात IPS आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले…

3

Recent News

UP News: प्रयागराज में जज के PSO के बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि…

Big Accident: मध्य प्रदेश के भिंड में सोमवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के 8 लोगों की…

Election 2027: भारतीय जनता पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज करते हुए उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात…

UP News: यूपी में तैनात IPS आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले…

Breaking News

Kannauj News : कन्नौज में दर्दनाक सड़क हादसा, 5 लोगों की हुई मौत

रिपोर्ट :  संदीप शर्मा

कन्नौज में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में पाँच लोगों की जान चली गई।  जिले के नेशनल हाइवे 31 पर गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के जुनेदपुर गांव के कट के निकट एक कंटेनर सड़क किनारे खड़ा हुआ था। सुबह 6 बजे के करीब एक डीसीएम जो दिल्ली की ओर से आ रही थी, अचानक खड़े कंटेनर से तेज विस्फोटक आवाज के साथ पीछे से टकरा गई। वाहनों की भिडंत की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास मौजूद लोग हड़बड़ा गये। वाहनों की भिडंत की जानकारी के बाद लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

घटना का मंजर कुछ ऐसा था कि डीसीएम पर आगे की ओर ड्राइवर सहित उसकी आगे की सीट पर बैठी सभी चार सवारियों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोग जहां ड्राइवर वाली सीट पर ही मृतक अवस्था में पड़े हुये नजर आ रहे थे, वहीं चौथा युवक दुर्घटनाग्रस्त डीसीएम के बाहर आकर लटक गया था। दुर्घटना में डीसीएम चालक के अलावा तीन अन्य की मौत हो चुकी थी, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल होने के बाद तड़पता हुआ नजर आ रहा था। घटना की सूचना के पुलिस टीम के अलावा दो एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची।  आनन फानन में दुर्घटना में मौत का शिकार हुये सभी चार मृतकों के शवों को दुर्घटनाग्रस्त डीसीएम से मशक्कत करके बाहर निकाला गया। इसके अलावा दुर्घटना में घायल युवक सहित सभी चारो मृतकों के शवों को जिला अस्पताल भेजा गया। यहां घायल युवक का उपचार जारी था। यहां से घायल को गंभीर हालत मे रेफर किया गया जिसके बाद उसकी भी मौत हो गयी ।

दूसरी ओर नेशनल हाइवे पर यातायात अवरुद्ध ना हो इसको लेकर पुलिस टीम ने मौके पर क्रेन बुलवाने के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर टोल प्लाजा के निकट खड़ा करवाकर यातायात सामान्य करवाया। मृतकों और घायलों की पहचान करीब ढाई घंटे बाद हो सकी, जिसमें सुबह 9 बजे तक चार मृतकों की पहचान हो सकी थी। जिसकी जानकारी पुलिस ने मृतकों के परिजनों को दे दी है। मृतकों के शब्द को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। घायल डीसीएम सवार को उपचार के लिये मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक मृतकों में मछली शहर जौनपुर के बिपिन कुमार, अमेठी जिले के रमई निवासी सोनू शर्मा, अमेठी शाहगढ़ के प्रशांत सिंह, के अलावा जगदीशपुर अमेठी के संतोष कुमार शामिल हैं। तो वही घायल युवक भातरी मथुरा जिला जौनपुर पवन कुमार ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था ।