3

Recent News

Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत में ट्रक और गौरक्षक दल लिखी कार की भयंकर टक्कर, मां-बेटा-बहू समेत 3 की मौत..

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Breaking News

Kannauj News : फांसी का फंदा लगाकर युवती ने लगा लिया मौत को गले 

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

कन्नौत जिले के ठठिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत मां की मौत के बाद परिवार के अन्य सदस्यों की देखभाल करने वाली एक युवती का शव घर के अंदर कमरे में एक कुंडे के सहारे दुपट्टे के फंदे से लटका मिला,तो हड़कंप मच गया। घटना के सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजे दिया है।
बताते चलें कि थाना ठठिया के मौजा हरेईपुर के गांव जलालपुर गांव निवासी राजबहादुर कभी गांव और कभी बाहर रहकर अपना कार्य करते हैं। बीते कोरोना काल में राजबहादुर की पत्नी सुशीला देवी की मौत हो चुकी है। राजबहादुर के कुल तीन बेटियां और दो बेटे हैं। जिनमें बड़ी बेटी सोनी की शादी औरैया जिले के सहार के गांव सुखरामपुर में करीब एक वर्ष पूर्व हो चुकी है।  अन्य बच्चों में मुस्कान दूसरे नम्बर और तीसरी लाली 14 वर्ष तीसरे नंबर की बेटी है। इसके अलावा पुत्र गौरव 10 वर्ष और रोहन 5 वर्ष का पुत्र भी  परिवार में हैं। घर की जिम्मेदार होने के कारण मुस्कान ही परिवार में अपनी अहम जिम्मेदारी निभाती थी।
रविवार की सुबह परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ घर पर चाय नाश्ता किया। इसके बाद पिता अन्य बच्चों के साथ खेत पर काम करने चले गये।घर पर मौजूद मुस्कान ने इसी दौरान घर के एक कमरे में दीवार पर लगे एक कुंडे से दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली।
घर लौटे परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया।घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मामले की सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने मृतिका मुस्कान के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजने के बाद घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। घटना को लेकर मृतिका के पिता ने बताया कि, मां की मौत के बाद मुस्कान की पढ़ाई छूट गई थी और वह घर पर ही रहकर परिवार की देखभाल करती थी।
घटना क्यों घटी, इसको लेकर कोई कुछ नहीं कह रहा है। फिलहाल मुस्कान की मौत की वजह अभी सवालिया निशान छोड़ गई है, कि आखिर उसने मौत का रास्ता क्यों चुना? फिलहाल घटना को लेकर परिजनों का रोने बिलखने का सिलसिला जारी था।