3

Recent News

UP News: प्रयागराज में अतीक के करीबियों का जज के PSO के बेटे पर हमला; क्या खत्म नहीं हुआ माफिया का आतंक?

UP News: प्रयागराज में जज के PSO के बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि…

UP News: लखनऊ में दरोगा को लोहे की चेन से पीटा, अतीक कनेक्शन निकला? 200 भैंसे उठवाईं, अवैध डेयरियों पर कार्रवाई..
Big Accident: 90 की स्पीड से 31 सवारियों से भरा पिकअप टकराया, 8 की मौत.. 23 घायलों में कई गंभीर, 20 फीट तक बिखरे शव

Big Accident: मध्य प्रदेश के भिंड में सोमवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के 8 लोगों की…

Election 2027 के मद्देनजर बड़ा फेरबदल! विनोद तावड़े को UP की कमान; BJP ने पंजाब-गुजरात के भी प्रभारी बदले..

Election 2027: भारतीय जनता पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज करते हुए उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात…

UP News: IPS आशुतोष मिश्रा की मां की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा! लूट के दौरान हत्या वाला एंगल नहीं..

UP News: यूपी में तैनात IPS आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले…

3

Recent News

UP News: प्रयागराज में जज के PSO के बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि…

Big Accident: मध्य प्रदेश के भिंड में सोमवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के 8 लोगों की…

Election 2027: भारतीय जनता पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज करते हुए उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात…

UP News: यूपी में तैनात IPS आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले…

Breaking News

Kannauj News : रोडवेज की टक्कर से लोडर सवार युवक की मौत, एक घायल

 रिपोर्ट : संदीप शर्मा

कन्नौज शहर स्थित सब्जी मंडी से सब्जी लादने के बाद कन्नौज की ओर जा रहे एक मिनी लोडर को सामने से आ रही एक रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में जहां लोडर पलट गया, वहीं उस पर सवार सब्जी व्यापारी और उसका साथी नीचे दब गये। दुर्घटना में सब्जी व्यापारी की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उपचार के बाद साथी युवक को उपचार के लिये कानपुर भेज दिया गया।
बताते चलें कि कानपुर जिले के थाना ककवन के रहीमपुर गांव निवासी चंद्र प्रकाश उर्फ चंदन सब्जी व्यापारी थे। सब्जी का कारोबार करने के कारण बुधवार की सुबह मिनी लोडर किराये पर करके सब्जी खरीदने कन्नौज मंडी आये थे। उनके साथ गांव का ही खुशनूर भी मौजूद था। सुबह 4 बजे के करीब जिला अस्पताल के पास जैसे ही मिनी लोडर पहुंचा ,तभी सामने से आ रही छिबरामऊ बेवर कानपुर की बोर्ड लगी रोडवेज बस नंबर यूपी 77 ए एन 1889 के चालक ने लोडर नंबर यूपी 78 एच टी 8548 को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद लोडर सड़क किनारे पलट गया, और उस पर सवार चंद्रप्रकाश और उसका साथी नीचे दब गये।
घटना की जानकारी पर जिला अस्पताल के कर्मियों सहित पुलिस भी मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य के दौरान घायल दोनों को जिला अस्पताल ले जय गया। यहां डाक्टरों ने चंद्र प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। जबकि खुशनूर को गंभीर हालत में उपचार हेतु कानपुर भेजा गया है। दुर्घटना को अंजाम देने वाला बस चालक मौके से बस छोड़कर भाग निकला है। मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों का रोने बिलखने का सिलसिला जारी था।मृतक के भाई गयाप्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज किये जाने के बाद कार्यवाही शुरू कर दी थी।