3

Recent News

Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत में ट्रक और गौरक्षक दल लिखी कार की भयंकर टक्कर, मां-बेटा-बहू समेत 3 की मौत..

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Breaking News

क्यों कहा जाता है “कंकर-कंकर में शंकर”? जानिए इसका अर्थ

कंकर-कंकर में शंकर: जानिए शिव की इस अद्भुत लीला का रहस्य

आपने अक्सर भक्तों, साधु-संतों, और बुजुर्गों से सुना होगा कि “कंकर-कंकर में बसे हैं शिव शंकर।” लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों कहा जाता है? आइए, इस रॉकेट पोस्ट स्पेशल में हम आपको देवों के देव महादेव की एक ऐसी अद्भुत लीला से परिचित कराते हैं, जिसने यह सिद्ध कर दिया कि वास्तव में कंकर-कंकर में शिव शंकर का वास है।

प्रभु श्री राम के लिए रची थी अद्भुत लीला

प्रभु श्री राम अपने 14 वर्ष के वनवास के दौरान जब जाबालि ऋषि से मिलने नर्मदा तट पर आए, तो वह स्थान पर्वतों से घिरा हुआ था। भगवान शंकर, प्रभु राम से मिलने को आतुर थे, लेकिन वे भगवान और भक्त के बीच नहीं आना चाहते थे। उसी समय, उन्होंने सोचा कि प्रभु राम के पैरों को कंकर न चुभें, इसलिए उन्होंने छोटे-छोटे कंकरों को गोलाकार कर दिया। तब से ही यह कहा जाने लगा कि “कंकर-कंकर में हैं शंकर।”

प्रभु राम ने स्थापित किया शिवलिंग

जब प्रभु श्री राम रेवा तट पर पहुंचे, तो उन्होंने वहां बालू एकत्र कर शिवलिंग का निर्माण किया और एक महीने तक उसका नर्मदा के जल से अभिषेक करते रहे। अंतिम दिन, शिवलिंग के स्थान पर स्वयं भगवान शंकर प्रकट हो गए और प्रभु राम और शंकर का मिलन हुआ।

रामेश्वरम का नामकरण

रामचरित मानस में कई दृष्टांत मिलते हैं, जहां दोनों प्रभु एक-दूसरे की आराधना करते दिखते हैं। जब प्रभु राम लंका पर चढ़ाई की तैयारी कर रहे थे, तब भी उनके मन में भोलेनाथ की भक्ति का विचार आया। इस पावन भूमि पर प्रभु राम ने शिवलिंग की स्थापना की, जिसे “रामेश्वरम” नाम दिया गया। श्रीराम ने इसे समझाते हुए कहा कि जो राम के ईश्वर हैं, वही रामेश्वर यानी शिव हैं। वहीं, भगवान शिव ने इसे इस प्रकार बताया कि राम जिनके ईश्वर हैं, वे रामेश्वर हैं।

सावन में शिव की पूजा का महत्व

सावन के महीने में शिव मंत्र “ॐ नमः शिवाय” और “श्री राम जय राम जय जय राम” का उच्चारण कर शिव को जल चढ़ाने से भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न होते हैं। भगवान शिव की प्रसन्नता पाने के लिए सावन में प्रभु राम को भी शिव की पूजा में शामिल करना आवश्यक है।