3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

Kannauj News : कन्नौज कांड : पूर्व सपा नेता नबाब की बढ़ी मुश्किलें, रेप की हुई पुष्टि

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

कन्नौज में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कभी खास करीबी रहने वाले पूर्व सपा नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख नबाब सिंह यादव द्वारा किशोरी से दुष्कर्म के मामले में डीएनए जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद नबाब की मुश्किलें अब और बढ़ सकती हैं। इतना ही नहीं नबाब के भाई नीलू यादव को भी मामले में घटना के साक्ष्य प्रभावित करने को लेकर पुलिस लगातार ढूंढ रही है। फरार नीलू पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। सूत्रों की माने तो माना जा रहा है, कि पुलिस फरार नीलू के लगभग करीब पहुंच चुकी है और जल्द ही उसको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  अभी नबाब की मुसीबतें यहीं नहीं रुकने वाली हैं, बल्कि और अधिक बढ़ने वाली हैं। शासन और प्रशासन के अधिकारियों द्वारा दुष्कर्म के आरोपी की चल अचल संपत्ति की जांच भी लगातार तेज़ी से जारी है।


बताते चलें कि कन्नौज जिले के कोतवाली तिर्वा के एक गांव निवासी नाबालिक किशोरी से पूर्व ब्लॉक प्रमुख नबाब सिंह द्वारा दुष्कर्म किये जाने की बात सामने आई थी। जेल भेजे जाने के बाद नबाब ने डीएनए सैंपल जांच की मांग की थी। सोमवार को आखिर डीएनए जांच रिपोर्ट का जब जिले के एसपी अमित कुमार आनंद ने मीडिया के सामने खुलासा किया, तो पता चला कि नाबालिक किशोरी के साथ पूर्व ब्लॉक प्रमुख का डीएनए सैंपल मैच कर गया है। जिसके बाद एसपी ने मामले में दुष्कर्म की पुष्टि की।
बता दें, कि घटनाक्रम के मुताबिक बीती 11 अगस्त की रात पर्व ब्लॉक प्रमुख को उनके ही कॉलेज में आपत्तिजनक हालत में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। यहां मौके पर पुलिस ने एक महिला और एक नाबालिक किशोरी को भी मौजूद पाया था। नाबालिक किशोरी और महिला आपस में बुआ भतीजी हैं।

मौके पर नाबालिक किशोरी ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके अगले दिन कोर्ट में पेश किया था। यहां से नबाब को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। न्यायालय में लगातार उपरोक्त मामले में पहले छेड़ छाड़ और उसके बाद दुष्कर्म की धारायें बढ़ाये जाने को लेकर प्रक्रिया जारी रही। लेकिन इस बीच जेल भेजे गये नबाब ने डीएनए जांच की मांग बीती 16 अगस्त को कर दी। आखिर चिकित्सकीय पैनल द्वारा विगत दिन 17 अगस्त को जेल से ही नबाब का डीएनए सैंपल लिया गया था,और जांच को भेजा गया था। सोमवार को एसपी ने एफ. एस.एल रिपोर्ट में डीएनए जांच में दुष्कर्म की पुष्टि कर दी। उपरोक्त मामले में किशोरी के माता पिता की शिकायत पर किशोरी की बुआ को भी मामले में गुमराह करने आदि आरोपों को लेकर पुलिस पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।

नवाब के भाई पर 25 हजार का इनाम

घटनाक्रम में नबाब के भाई नीलू जो बीते दस दिनों से फरार है। इन पर भी घटनाक्रम में साक्ष्य प्रभावित करने से लेकर अन्य कई आरोप है। पुलिस ने नीलू पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा है। माना जा रहा है कि नीलू की तलाश में लगी पुलिस की 7 टीमें नीलू के काफी करीब पहुंच चुकी हैं। जल्द ही नीलू भी पुलिस की गिरफ्त में होगा।  उधर पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रकरण में उनकी चल अचल संपत्ति की जांच भी अधिकारियों द्वारा जारी है। गत दिन नबाब के भाई नीलू के साले की ठठिया थाना के बलनापुर गांव में कोल्ड की अवैध बाउंड्रीवॉल को भी तिर्वा तहसील प्रशासन ने विगत दिन अवैध पाकर ध्वस्त करा दिया था। आने वाले समय में जांच के बाद पूर्व ब्लॉक प्रमुख की अवैध संपत्ति पर भी प्रशासन कड़ा रुख अपना सकता है। फिलहाल डीएनए रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर संकट के काले बादल मंडराने लगे हैं।