3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

कोआपरेटिव इस्टेट दादा नगर में MSME कम्पिटीटिव लीन स्कीम पर कार्यशाला का आयोजन

कानपुर: कोआपरेटिव इस्टेट दादा नगर के सभागार में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें ‘एम.एस.एम.ई. कम्पिटीटिव लीन स्कीम’ के माध्यम से उद्योगों को होने वाले लाभ पर विस्तृत चर्चा की गई। इस कार्यशाला की अध्यक्षता कोआपरेटिव इंडस्ट्रियल इस्टेट, कानपुर के चेयरमैन विजय कपूर ने की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वी.के. वर्मा (डीएफओ-कानपुर, मिनिस्ट्री ऑफ एमएसएमई), अतुल श्रीवास्तव (रीजनल डायरेक्टर-पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज), प्रीति गंगवार (डिप्टी डायरेक्टर-नेशनल प्रोडक्टिविटी काउंसिल, कानपुर), अजय यादव (असिस्टेंट कमिश्नर-जिला उद्योग केन्द्र) एवं अमित बाजपेयी (एम.एस.एम.ई. कानपुर) उपस्थित रहे।

कोऑपरेटिव स्टेट दादा नगर में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते चेयरमैन विजय कपूर।

उधमियों ने समझा “लीन स्कीम” का महत्व

शुरुआत में चेयरमैन विजय कपूर ने सभी अधिकारियों का स्वागत स्मृति-चिन्ह व पुष्प-गुच्छ भेंटकर किया। इसके बाद एम.एस.एम.ई. के अमित बाजपेयी ने कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और उद्योगों के हित में शासन की विभिन्न योजनाओं का वर्णन किया।कार्यशाला के दौरान प्रीति गंगवार ने ‘लीन स्कीम’ के महत्व को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि यह स्कीम उद्योगों में वेस्टेज को कम करने, उत्पादकता बढ़ाने और कर्मकारों को बेहतर कार्य वातावरण देने में सहायक है, जिससे उत्पादों की गुणवत्ता और सुरक्षा में सुधार होता है, बाजार का विस्तार होता है और उद्यम अधिक प्रतिस्पर्धी और लाभदायक बनते हैं।

कानपुर के प्रमुख उधमी रहे मौजूद

कार्यक्रम के अंत में चेयरमैन विजय कपूर ने आये हुए अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस कार्यशाला से उद्यमियों को अपने उद्यम और उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार करने का लाभ अवश्य मिलेगा।इस कार्यक्रम में कोआपरेटिव इंडस्ट्रियल इस्टेट, कानपुर के उपाध्यक्ष श्री सुरेश पुरी, हरीश इसरानी, आर.पी. सिंह, दिनेश कुशवाहा, कार्तिक कपूर, प्रदीप महेश्वरी, संदीप मल्होत्रा, सुशील मोहन टकरू, शिशिर चौरसिया, देशराज मिश्रा, शरद शर्मा, मनोज वोहरा, राजेन्द्र गुप्ता, अवधपाल सिंह, भीमसेन, सुभाष सिंह, पम्मी खन्ना, नरेश पंजाबी, प्रवीन कपूर, मनोज सक्सेना, अनिल जायसवाल, अतुल निगम, शिव कुमार प्रजापति, अरविन्द पिपरसेनिया, अनिल प्रजापति, अशोक जुनेजा, चन्द्रजीत यादव, शशांक शेखर गुप्ता, मणि भाटिया, बासुदेव गुप्ता, स्वास्तिक भट्टाचार्य, अमित अग्रवाल, अरविन्दर सिंह, पंकज ओमर, विपुल ईसरानी, अजय गुप्ता, कौशिक फुलोरिया, शैलेन्द्र श्रीवास्तव सहित बहुत से उद्यमीगण उपस्थित रहे।सहित कई प्रतिष्ठित उद्यमी उपस्थित रहे।