Kannauj News : बिजली बिल वसूली को गये विधुत कर्मियों पर ग्रामीणों के हमला
रिपोर्ट : संदीप शर्मा
कन्नौज जिले में बिजली वसूली को गये बिजली कर्मचारियों पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। किसी प्रकार जान बचाकर भागे बिजली कर्मियों ने कन्नौज कोतवाली पहुंचकर हमलावरों की शिकायत करते हुये कार्यवाही की मांग की है।
बताते चलें कि आवर अभियंता विद्युत उपकेंद्र जसपुरापुर सरैया रमेश मौर्य के आदेश पर बिजली कर्मी शिवराम कृष्ण सैनी, अंकित सिंह, सचिन सैनी, एहसान, फिरोज, अलीम आदि विद्युत कर्मी बिजली बकायेदारों से बसूली अभियान को लेकर मक्कापुर्वा गांव गये थे। अभी गांवों में वसूली अभियान शुरू ही हो पाया था कि रामनरायण पुत्र सियाराम के घर के सामने गांव के अनिल एवम राजेश पुत्र रामप्रकाश, अजीत पुत्र श्री राम,रामप्रकाश पुत्र सुंदर, ने हम लोगों पर हमला बोल दिया।
गाली गलौज करते हुये हम लोगों को दौड़ाया गया। किसी प्रकार जान बचाकर भागे बिजली कर्मचारियों ने हमलावरों से अपनी जान बचाई। कन्नौज सदर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुये बिजली कर्मियों ने हमलावरों पर कार्यवाही की मांग की है।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 35