3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

खून से लिखा पत्र, हाईवे की दुर्दशा पर किसानों आंदोलन तेज

खून से लिखा पत्र, आगरा-ग्वालियर हाईवे की हालत बद से बदतर, किसान आक्रोशित

आगरा जनपद के नगला माकरोल क्षेत्र में स्थित आगरा-ग्वालियर राष्ट्रीय राजमार्ग की जर्जर स्थिति से त्रस्त होकर अब किसानों का सब्र जवाब देने लगा है। तीन दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेताओं का दर्द अब गुस्से में तब्दील हो चुका है। उन्होंने खुद के खून से पत्र लिखकर केंद्र सरकार और प्रदेश के शीर्ष नेताओं से हाईवे के जीर्णोद्धार की गुहार लगाई है।

खून से लिखा पत्र, सिस्टम को झकझोरने की कोशिश

धरने पर बैठे किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने अपने खून से पत्र लिखकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मांग की है कि बदहाल हाईवे को तुरंत दुरुस्त किया जाए और लंबित नाले का निर्माण कार्य शुरू हो। उन्होंने कहा कि यह पत्र किसी प्रचार का माध्यम नहीं, बल्कि गंभीर जनवेदना का प्रतीक है, जिसे अब अनदेखा नहीं किया जा सकता।

बहराइच में बाढ़ का कहर “सरयू निगल गई सब कुछ, बचा सिर्फ दर्द और बेबसी!”

एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों पर गंभीर आरोप

किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि NHAI और PWD के अधिकारी स्थानीय भू-माफियाओं के इशारे पर काम कर रहे हैं और जानबूझकर सड़क और नाले के निर्माण को रोक रहे हैं। यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि किसानों और आम जनता के खिलाफ साजिश है।

खून से लिखा पत्र, प्रशासनिक उपेक्षा से नाराज़ किसान, दिया भू-समाधि का ऐलान

श्याम सिंह चाहर ने चेतावनी दी कि अगर जल्द उनकी मांगें नहीं सुनी गईं, तो किसान जिलाधिकारी कार्यालय की ओर लेटकर मार्च करेंगे और फिर भी अनसुनी हुई तो बदहाल हाईवे पर गड्ढा खोदकर भू-समाधि लेने को मजबूर होंगे। यह चेतावनी प्रशासन के लिए बेहद गंभीर संदेश है कि अब जनता सिर्फ पत्र और ज्ञापन से नहीं, बलिदान की सीमा तक जाकर अपना हक मांगेगी।

प्रशासन की चुप्पी से गुस्सा, जनता का भरोसा डगमगाया

किसानों का कहना है कि धरने को तीन दिन हो गए, लेकिन आज तक कोई जिम्मेदार अधिकारी हाल जानने नहीं पहुंचा। यह स्पष्ट करता है कि प्रशासन को जनता की पीड़ा से कोई सरोकार नहीं। जनता अब खुद अपने हक के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर है।

आखरी बात

आगरा में हाईवे की बदहाली अब सिर्फ एक निर्माण की बात नहीं रही, यह किसानों की अस्मिता और संघर्ष का प्रतीक बन चुकी है। जब सरकारें सुनने को तैयार नहीं, तो जनता को खून से लिखे शब्दों का सहारा लेना पड़ता है। ऐसे में अब देखना यह है कि क्या शासन-प्रशासन इन खामोश लेकिन खून से रंगे हुए शब्दों की चीख को सुनेगा?

अखिलेश को सत्ता की छटपटाहट, हमने टांग दिया ‘नो एंट्री’ बोर्ड” – ओमप्रकाश राजभर