3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

विदेश भेजने का झांसा, पीलीभीत में 18.65 लाख की ठगी

विदेश भेजने का सपना बना ठगी का ज़रिया: पीलीभीत में युवक से 18.65 लाख की धोखाधड़ी, अब दे रहे हैं धमकियां 

पीलीभीत जनपद से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपने बेटे को पढ़ाई के लिए विदेश भेजने का सपना देखा, लेकिन एजेंटों ने उस सपने को एक कड़वा धोखा बना डाला।

पीलीभीत में 18.65 लाख की ठगी, रंजीत सिंह ने बेटे को विदेश भेजने के लिए जुटाई जीवनभर की पूंजी

थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव पिपरा मुजप्ता निवासी रंजीत सिंह ने वर्ष 2022 में बेटे के सुनहरे भविष्य के लिए विदेश में पढ़ाई का सपना देखा। इस सपने को साकार करने के लिए उन्होंने पूरनपुर कोतवाली रोड स्थित एक इमीग्रेशन सेंटर “माई फर्स्ट फ्लाइंग इमीग्रेशन” के संचालक अनंत अग्रवाल और उसके साथी प्रदीप सिंह पर भरोसा किया। एजेंटों ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनका बेटा जल्द ही उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेज दिया जाएगा।

पूर्णिया में डायन के शक में नरसंहार: 5 लोगों को जिन्दा जलाया

पीलीभीत में 18.65 लाख की ठगी, बिना सोचे-समझे एजेंटों को सौंप दिए लाखों रुपये

एजेंटों की बातों पर भरोसा करते हुए रंजीत सिंह ने अपनी और पत्नी की जमा-पूंजी उनके हवाले कर दी। 12 सितंबर 2022 को रंजीत सिंह और उनकी पत्नी के खातों से कुल 13,15,112 रुपये बताए गए खातों में ट्रांसफर किए गए। इसके अलावा वर्ष 2022-23 में एजेंटों को नकद 5.5 लाख रुपये और दिए गए। इस तरह कुल मिलाकर 18,65,112 रुपये एजेंटों ने हड़प लिए।

विदेश भेजना तो दूर, पैसा भी लौटाने से मुकर गए एजेंट

कई महीनों तक टालमटोल करने के बाद भी जब रंजीत सिंह के बेटे को विदेश नहीं भेजा गया, तो उन्होंने पैसा वापस मांगा। दबाव बढ़ने पर एजेंटों ने 11,71,081 रुपये वापस खातों में भेजे, लेकिन शेष रकम देने से कतराने लगे। समझौते के तहत 1.70 लाख रुपये का एक चेक दिया गया, लेकिन वह भी बाउंस हो गया। इसके बाद एजेंटों ने न तो बाकी रकम लौटाई और न ही बात करने को तैयार हुए।

अब फंसाने की धमकी: “पैसे मांगे तो जेल भिजवा देंगे”

पीड़ित रंजीत सिंह ने बताया कि जब उन्होंने लगातार पैसे मांगने शुरू किए, तो एजेंटों ने उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देना शुरू कर दिया। इस घटना से वे और उनका पूरा परिवार मानसिक तनाव में आ गया है। बेटे की विदेश में पढ़ाई का सपना भी अधूरा रह गया और तीन साल की शिक्षा पूरी तरह बर्बाद हो गई।

पीलीभीत में 18.65 लाख की ठगी: एसपी से गुहार, FIR दर्ज: अब कानून का सहारा

थक-हारकर रंजीत सिंह ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच कर पूरनपुर के इमीग्रेशन सेंटर संचालक अनंत अग्रवाल और प्रदीप सिंह के खिलाफ थाना सेहरामऊ उत्तरी में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब पूरे मामले की तहकीकात कर रही है और संबंधित साक्ष्य जुटा रही है।

ऐसे जालसाजों से बचें, जागरूक बनें: यह एक सीख भी है

यह मामला न सिर्फ एक व्यक्ति की ठगी की कहानी है, बल्कि एक गहरी सीख भी देता है कि विदेश भेजने के नाम पर कितने फर्जी एजेंट लोगों की भावनाओं और भविष्य से खेल रहे हैं। प्रशासन को चाहिए कि वह ऐसे सेंटरों की जांच कराए और दोषियों पर कठोर कार्रवाई करे, ताकि कोई और रंजीत सिंह अपने बेटे के सपनों को यूं खोता न देखे।

छांगुर बाबा की 3 करोड़ की मजार ढही, योगी का बुलडोजर एक्शन