3

Recent News

Rakshabandhan 2026 कब है? जानें सही तारीख, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और पूजा विधि..

Rakshabandhan 2026: रक्षाबंधन हिंदू धर्म का एक प्रमुख और बेहद पवित्र त्योहार है। यह भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और…

UP Shocking Case: जिसका कर दिया अंतिम संस्कार, वह जिंदा लौटा.. शांति पाठ के दिन सामने खड़ा मुर्दा देख लोग हैरान!

UP Shocking Case: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस से लेकर पूरे…

Pilibhit News: डीएम ने एनसीओआरडी बैठक में नशे के सौदागरों पर सख्त कार्रवाई, बॉर्डर निगरानी और स्कूलों में जागरूकता अभियान के निर्देश दिए।

Pilibhit News: नशे के कारोबार पर कसेगा शिकंजा, डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने अधिकारियों को दिया सख्त एक्शन प्लान एनसीओआरडी (NCORD)…

Jantar Mantar Protest: फिर शुरू होगा CJP का आंदोलन, दी चेतावनी.. कहा - "छात्रों की गिरफ्तारी नहीं रुकी तो.."

Jantar Mantar Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार को केंद्र सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि…

UP News: आगरा के ताजमहल में कोरियन महिला पर्यटक को बंदर ने काटा, एक घंटे तक दर्द से रोती रही, नहीं मिली एंबुलेंस..

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में रविवार सुबह एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ दर्दनाक…

3

Recent News

Rakshabandhan 2026: रक्षाबंधन हिंदू धर्म का एक प्रमुख और बेहद पवित्र त्योहार है। यह भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और…

UP Shocking Case: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस से लेकर पूरे…

Pilibhit News: नशे के कारोबार पर कसेगा शिकंजा, डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने अधिकारियों को दिया सख्त एक्शन प्लान एनसीओआरडी (NCORD)…

Jantar Mantar Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार को केंद्र सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि…

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में रविवार सुबह एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ दर्दनाक…

Breaking News

प्यार की आड़ में हैवानियत: पीलीभीत में युवती से दरिंदगी के बाद नहर में फेंका

सिरफिरे आशिक ने पहले किया दरिंदगी का खेल, फिर नहर में फेंक दी बेटी – पीलीभीत की नहर किनारे चीखती रही इंसानियत!

लोग सन्न, पुलिस सकते में, सवालों के कटघरे में मोहब्बत या हैवानियत?

प्यार की आड़ में हैवानियत: पीलीभीत की नहर में डूबती एक बेटी की चीख – प्यार का नहीं, हैवानियत का सच!

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार का दिन उस परिवार के लिए काली सुबह बनकर आया, एक जवान बेटी  घर से सुरक्षित निकली थी, लेकिन दोपहर तक एक नहर की तेज धारा में उसकी जिंदगी बहती हुई खबर बन चुकी थी। शहर की उस भीड़भाड़ से दूर एक नहर पर दो युवक-युवती के कूदने की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, तो सबने यही सोचा – एक और लव स्टोरी का दुखद अंत! लेकिन जैसे-जैसे परतें खुलती गईं, मामला इश्क का नहीं, दरिंदगी की एक साजिश निकली।

प्यार की आड़ में हैवानियत: मौके पर पहुंची पुलिस – युवक तैरकर बचा, युवती बह गई

पुलिस की टीम जैसे ही घटनास्थल पर पहुंची, वहां अफरा-तफरी का माहौल था। सूचना थी कि एक युवक और युवती ने साथ में नहर में छलांग लगा दी है। घटनास्थल पर देखा गया कि युवक तो तैरकर बाहर निकल आया, लेकिन युवती तेज बहाव में बह गई। आनन-फानन में गोताखोरों की टीम लगाई गई। लेकिन पानी की गहराई और रफ्तार के बीच वो मासूम युवती कहां खो गई, किसी को नहीं पता।

प्यार की आड़ में हैवानियत: पिता ने किया चौंकाने वाला खुलासा – ‘उसने मेरी बेटी से बलात्कार किया!’

इसी बीच घटनास्थल पर पहुंचे युवती के पिता ने जो कहा, वो रूह कंपा देने वाला था। उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि –
“उस सिरफिरे लड़के ने मेरी बेटी से पुल पर जबरदस्ती की, बलात्कार किया और फिर उसे नहर में फेंक दिया।”

अब सवाल यह है कि यदि दोनों ने खुदकुशी करनी थी, तो युवक ने खुद को बचाने की तैयारी क्यों कर रखी थी? क्या यह पहले से सोची-समझी साजिश थी?

दोनों अलग समुदाय के – शक और साजिश की कहानी गहराई में

युवक और युवती दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं। अब यह मामला सिर्फ भावनाओं का नहीं रहा – यह सामाजिक तनाव, भरोसे की हत्या और इंसाफ की पुकार बन चुका है। युवक ने जहां खुद पर लगे सभी आरोपों से इनकार कर दिया है, वहीं युवती का अब तक ना मिलना, और तैरकर बच निकला युवक – बहुत कुछ कहता है, जो छिपाया जा रहा है।

क्या ये प्यार की सज़ा थी या सामाजिक असहिष्णुता का खौफनाक अंजाम

इस पूरे मामले में एक और चौंकाने वाला पहलू यह है कि युवक और युवती दोनों अलग-अलग समुदाय से थे, और परिजनों को पहले से इस बात की जानकारी थी कि दोनों एक-दूसरे से बातचीत करते हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब पहले से संबंधों की जानकारी थी, तो फिर यह घटना क्यों हुई? क्या यह वास्तव में सिरफिरे आशिक की करतूत है, या फिर इसे प्रेम संबंधों पर सामाजिक असहमति की खौफनाक परिणति कहा जाए? युवती के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोप और घटना की रहस्यमय परिस्थितियाँ कहीं न कहीं इस मामले को और भी संदिग्ध और गंभीर बना देती हैं। यह घटना सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि सामाजिक असहिष्णुता और शक के ज़हर से उपजे डरावने अंजाम को भी उजागर करती है।

FIR दर्ज, जांच शुरू – लेकिन सवाल बाकी हैं…

पीड़ित पिता ने थाने में लिखित शिकायत दी है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या की कोशिश जैसे गंभीर धाराओं में जांच शुरू हो गई है। लेकिन क्या इतना काफी है?

क्या युवती की तलाश पूरी होगी?

क्या आरोप साबित हो पाएंगे?

क्या युवक को बचाने की कोई ‘सोची समझी रणनीति’ थी?

और क्या इसे महज ‘अंतरधार्मिक प्रेम’ कहकर दबा दिया जाएगा?

थाना प्रभारी जहानाबाद ने बताया की परिजनों ने बताया की पहले से ही दोनों के बीच आपस में बात होती थी, लेकिन हम फ़िलहाल अभी युवती को तलाश करने में जुटे है, मांमले में जाँच जारी है

प्यार की आड़ में हैवानियत: जवाब चाहिए सिस्टम! बेटी के खून का हिसाब चाहिए

हर मां-बाप आज सवाल कर रहे हैं कि –
“हम कब तक अपनी बेटियों को पुलों पर बेसहारा छोड़ते रहेंगे?”
“क्या हर रिश्ते की शुरुआत अब शक से होगी?”
“और कब तक कोई हैवान मासूमियत की आड़ में अपनी हवस का खेल खेलेगा?”

इस घटना ने सिर्फ पीलीभीत को नहीं, पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। लोगों की मांग है कि इस केस में जल्द से जल्द कार्रवाई हो, दोषी को कड़ी से कड़ी सजा, और पीड़ित परिवार को न्याय मिले। यह कोई प्रेम-प्रसंग नहीं – यह बलात्कार और हत्या की एक खौफनाक कहानी है, जिसे नहर की लहरें बहाकर ले गईं, लेकिन सवाल आज भी पानी से बाहर हैं।

लाशों का सौदागर डॉ 22 दिन तक करता रहा मृत बच्चे इलाज, ठगे 2 लाख