3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

पीलीभीत जिला पंचायत बैठक में बवाल: कृषि अधिकारी थप्पड़ कांड, कर्मचारी संघ भड़का – कलेक्ट्रेट में हंगामा

जिला पंचायत बैठक में बवाल: कृषि अधिकारी पर थप्पड़, कर्मचारी संघ भड़का – कलेक्ट्रेट में हंगामा, आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग

अजय देव वर्मा

पीलीभीत की जिला पंचायत बैठक एक बार फिर प्रशासन की नाकामी और बढ़ते जनाक्रोश का प्रतीक बन गई। 17 जुलाई 2025 को हुई इस बैठक में जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल पर एक युवक ने सबके सामने थप्पड़ जड़कर न केवल सरकारी व्यवस्था की गरिमा को तार-तार कर दिया, बल्कि प्रशासनिक सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए। अब इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है – आकर्षित कर्मचारी संघ सड़क पर उतर आया है, आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग के साथ कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि अगर आरोपी को तुरंत नहीं पकड़ा गया तो पूरा जिला प्रशासनिक कामकाज ठप कर दिया जाएगा।

पीलीभीत जिला पंचायत बैठक में बवाल:  कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग

घटना के बाद कृषि विभाग के कर्मचारी और आकर्षित कर्मचारी संघ भड़क उठा। गुरुवार को बड़ी संख्या में कर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। उन्होंने डीएम पीलीभीत को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। कर्मचारियों ने साफ कहा – “हम अपने अधिकारी पर इस तरह की खुलेआम मारपीट और धमकी बर्दाश्त नहीं करेंगे। यदि आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो हम कार्य बहिष्कार करेंगे और जिले का कामकाज ठप कर देंगे।”

पीलीभीत जिला पंचायत बैठक में बवाल:  डीएम पीलीभीत का बयान

डीएम पीलीभीत ने इस घटना पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि “जिला पंचायत की बैठक में हुई इस अभद्रता और मारपीट को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपी के खिलाफ कल ही एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और इस मामले में कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अगली किसी भी बैठक में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। यह घटना न केवल सरकारी गरिमा को ठेस पहुंचाती है बल्कि जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करती है, इसलिए इसे उदाहरण बनाकर कार्रवाई होगी।”

पीलीभीत जिला पंचायत बैठक में बवाल:  CO सिटी का बयान, जान से मारने की धमकी, सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज

पीलीभीत CO सिटी ने भी मामले में सख्त रुख दिखाते हुए कहा – “17 जुलाई 2025 को जिला पंचायत भवन में चल रही बैठक के दौरान जिला कृषि अधिकारी के साथ अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है और विधिक कार्यवाही की जा रही है।”

खाद की किल्लत बनी आग की चिंगारी – बैठक में भड़का गुस्सा

यह पूरा विवाद उस वक्त भड़का जब बैठक में खाद की कमी पर सवाल उठाए जा रहे थे। जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल ने जवाब देना शुरू ही किया था कि एक सदस्य से उनकी तीखी बहस हो गई। तभी सदन के भीतर मौजूद एक युवक—जिसकी पहचान अब तक साफ नहीं हुई—सीधे जनता की गैलरी से उठा और अधिकारी के पास पहुंचकर थप्पड़ जड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक बेहद आक्रोशित था और उसने अधिकारी को धक्का देकर अपशब्द कहे। यह हमला न केवल प्रशासन की सुरक्षा खामियों को उजागर करता है बल्कि यह भी दिखाता है कि जनता का गुस्सा अब उफान पर है।

पीलीभीत जिला पंचायत बैठक में बवाल:  वीडियो वायरल – प्रशासन की साख पर सवाल

इस पूरे घटना क्रम का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। वीडियो में साफ दिखता है कि अधिकारी खड़े होकर जवाब दे रहे थे और अचानक युवक आकर हमला कर देता है। वीडियो के सामने आते ही जिला पंचायत की कार्यप्रणाली और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अफसरों में डर का माहौल है और कई अधिकारी अब अगली बैठकों में सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

प्रशासन पर सवाल – सुरक्षा कहां थी? आरोपी कौन?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि बैठक में आरोपी युवक कौन था? क्या वह जिला पंचायत सदस्य था या किसी का प्रतिनिधि? क्यों बैठक में सुरक्षा इंतजाम इतने ढीले थे कि कोई भी व्यक्ति सीधे अधिकारी तक पहुंचकर हमला कर सके?

कर्मचारी संघ का कहना है कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती और प्रशासन यह स्पष्ट नहीं करता कि बैठक में सुरक्षा क्यों नाकाम रही, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

पीलीभीत में कोल्ड ड्रिंक पीने से बच्ची की मौत: तीन की हालत गंभीर – मीठे जहर से इलाके में सनसनी