3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

पीलीभीत-शाहजहांपुर को नई ट्रेन, सांसद जितिन प्रसाद की सौगात

पीलीभीत-शाहजहांपुर को नई ट्रेन: बेहतर रेल कनेक्टिविटी की दिशा में बड़ी पहल, सांसद जितिन प्रसाद ने पीलीभीत-शाहजहांपुर के बीच नई ट्रेन का किया शुभारंभ

पीलीभीत, मिघौना स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर हुई शुरुआत

 पीलीभीत जिले में लंबे समय से चली आ रही रेल कनेक्टिविटी की मांग आज पूरी हो गई। सांसद जितिन प्रसाद के अथक प्रयासों का नतीजा रहा कि आज मिघौना रेलवे स्टेशन पर एक नई ट्रेन का शुभारंभ किया गया। सांसद जितिन प्रसाद ने स्वयं इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन अब प्रतिदिन पीलीभीत से शाहजहांपुर के बीच चलेगी, जिससे दोनों जिलों के यात्रियों को बड़ी राहत और किफायती सफर का नया विकल्प मिलेगा।

पीलीभीत-शाहजहांपुर को नई ट्रेन, दोनों जिलों के 10 रेलवे स्टेशनों पर रहेगा स्टॉपेज

 इस नई ट्रेन का ठहराव दोनों जिलों के 10 प्रमुख स्टेशनों पर किया गया है, ताकि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा लाभ मिले। इस रूट पर ट्रेन के संचालन से न केवल आवागमन आसान होगा बल्कि व्यापार और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

जितिन प्रसाद: “पीलीभीत मेरी कर्मभूमि, शाहजहांपुर मेरी जन्मभूमि”

 उद्घाटन के दौरान सांसद जितिन प्रसाद ने कहा, “पीलीभीत मेरी कर्मभूमि है और शाहजहांपुर मेरी जन्मभूमि। इन दोनों जिलों के विकास के लिए मैं हर संभव प्रयास करता रहूंगा। यह ट्रेन लोगों की पुरानी मांग को पूरा करती है और भविष्य में यहां से लखनऊ तक सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने का मार्ग भी प्रशस्त करेगी।”

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे निजी साधनों के बजाय अधिक से अधिक ट्रेन का उपयोग करें, जिससे सस्ती और सुविधाजनक यात्रा का लाभ उठाने के साथ-साथ नई रेल सेवाओं के विस्तार का रास्ता भी खुलेगा।

पीलीभीत-शाहजहांपुर को नई ट्रेन, कार्यक्रम में डीआरएम वीणा सिन्हा, विधायक विवेक वर्मा और भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी 

इस अवसर पर रेलवे की डीआरएम वीणा सिन्हा, बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा, भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि, GRP-RPF और सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। यह आयोजन पीलीभीत और शाहजहांपुर के लिए एक नई रेल क्रांति की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

पीलीभीत जिला पंचायत थप्पड़ कांड: खाद की लड़ाई से बवाल, कर्मचारी संघ अधिकारी के पक्ष में- किसान यूनियन आरोपी के साथ, कशमकश में प्रशासन