3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

खून से लाल हुआ यमुना एक्सप्रेस-वे: 6 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

यमुना एक्सप्रेस-वे पर मौत का तांडव: 6 की दर्दनाक मौत, 20 से ज्यादा घायल, मथुरा में सुबह का खौफनाक मंजर

खून से लाल हुआ यमुना एक्सप्रेस-वे: थाना बलदेव क्षेत्र में दिल दहला देने वाला हादसा, चारों ओर चीख-पुकार

मथुरा जिले के थाना बलदेव इलाके में सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे पर मौत का ऐसा तांडव देखने को मिला जिसने हर किसी को सन्न कर दिया। अलग-अलग दो भीषण हादसों में कुल 6 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल होकर अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। हादसे का मंजर इतना भयावह था कि वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं और सड़क पर दूर-दूर तक खून और मलबा बिखरा दिखाई दिया।

खून से लाल हुआ यमुना एक्सप्रेस-वे: अज्ञात वाहन की टक्कर से कार पलटी, 6 लोगों ने गंवाई जान

पहला हादसा सुबह-सुबह उस वक्त हुआ जब दिल्ली से कानपुर जा रही एक कार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार कई बार पलटी खाती हुई सड़क किनारे जा गिरी। हादसे में कार में सवार 8 लोगों में से 6 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और अंदर बैठे लोग बुरी तरह फंस गए, जिन्हें बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

बस और ट्रक की भिड़ंत, 20 से ज्यादा यात्री घायल

दूसरा बड़ा हादसा यमुना एक्सप्रेस-वे पर कुछ दूरी पर हुआ, जहां एक तेज रफ्तार बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। बस में सवार करीब दो दर्जन यात्री बुरी तरह घायल हो गए। कई यात्री खून से लथपथ सड़क पर तड़पते हुए मदद की गुहार लगाते रहे। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

खून से लाल हुआ यमुना एक्सप्रेस-वे: प्रशासन मौके पर, डीएम और एसएसपी ने संभाली कमान

हादसों की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार सिंह खुद जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर हालचाल जाना। अधिकारियों ने डॉक्टरों को साफ निर्देश दिए कि घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा चुके हैं और प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

मौत के सन्नाटे ने छोड़ा सवाल – यमुना एक्सप्रेस-वे पर कब थमेगा खून?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर आए दिन होने वाले हादसे एक बार फिर सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहे हैं। तेज रफ्तार और भारी वाहनों की लापरवाही ने एक और सुबह को मातम में बदल दिया। 6 परिवारों के चिराग बुझ गए, जबकि 20 से अधिक लोग अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। हादसे ने लोगों को झकझोर दिया है, और अब प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की जा रही है।

महोबा डूबा बारिश के समंदर में: चार दशक बाद आफत, 500 एमएम पानी, गांव जलमग्न, दो की दर्दनाक मौत