3

Recent News

Mecca Emergency Alert: : मक्का में मिसाइल-ड्रोन हमलों का इमरजेंसी अलर्ट! जानिए कैसी है सुरक्षा? अगर हमला हुआ तो?

Mecca Emergency Alert: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर मिसाइल और ड्रोन हमलों की झड़ी लगा दी है।…

Amazing News: 84 साल के करोड़पति नाना को चाहिए दुल्हन, सम्मेलन में हमसफर तलाशने पहुंचे 75-85 साल के 90 बुजुर्ग..

Amazing News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जिंदगी की दूसरी पारी के लिए हमसफर तलाशने का एक अनोखा सम्मेलन…

UPI New Rule: अब UPI फ्री नहीं? ₹2,000 तक नो चार्ज, ₹2,001 के बाद लगेगा MDR? जानिए पूरा मामला..

UPI New Rule: देश में UPI से पेमेंट करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। वित्त मंत्रालय ने…

UP Crime News: करोड़ों की चोरी का चौंकाने वाला खुलासा! 7 किलो सोना और 11 लाख कैश बरामद, जानिए कैसे सुलझा केस?

UP Crime News: मथुरा के कोसीकलां के सराफा बाजार स्थित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी के मामले…

Swatantra Bhardwaj को बड़ी राहत! कोर्ट से मिली 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत; जानिए अब जेल से कब आएंगे बाहर?

Swatantra Bhardwaj: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान एक नाबालिग के पिता से कथित मारपीट के…

3

Recent News

Mecca Emergency Alert: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर मिसाइल और ड्रोन हमलों की झड़ी लगा दी है।…

Amazing News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जिंदगी की दूसरी पारी के लिए हमसफर तलाशने का एक अनोखा सम्मेलन…

UPI New Rule: देश में UPI से पेमेंट करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। वित्त मंत्रालय ने…

UP Crime News: मथुरा के कोसीकलां के सराफा बाजार स्थित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी के मामले…

Swatantra Bhardwaj: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान एक नाबालिग के पिता से कथित मारपीट के…

Breaking News

मुज़फ्फरनगर दहला: कांवड़ यात्रा से पहले बड़ी आतंकी साजिश का भंडाफोड़, क्या है आरोपियों का पाकिस्तान से कनेक्शन?

मुज़फ्फरनगर दहला: कावड़ यात्रा से पहले बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, तीन गिरफ्तार – हिंदू आस्था पर वार करने की तैयारी में थे गुनहगार! 

मुज़फ्फरनगर। कावड़ यात्रा 2025 से पहले मुज़फ्फरनगर पुलिस और एटीएस ने बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया। थाना ककरौली पुलिस ने तीन आरोपियों – नदीम, मनोशेर और रहीस (सभी निवासी ककरौली) – को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किए। आरोपियों पर आरोप है कि वे ‘Kakrauli Yuva Ekta’ सहित पांच व्हाट्सएप ग्रुप पर पाकिस्तान की पुरानी घटना के वीडियो को उत्तर प्रदेश की बताकर वायरल कर रहे थे।

मुज़फ्फरनगर दहला: फर्जी वीडियो से सांप्रदायिक दंगा और ‘लोन वुल्फ’ हमला भड़काने की साजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने अप्रैल 2024 में पाकिस्तान के मुज़फ्फरगढ़ की एक दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो उठाया, जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और सात बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी। इस वीडियो को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की बताकर फैलाया जा रहा था, ताकि कावड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक तनाव, दंगा और यहां तक कि ‘लोन वुल्फ’ आतंकी हमलों को अंजाम दिया जा सके।

ATS, RAF और DIG की निगरानी में कार्रवाई

डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मुज़फ्फरनगर संवेदनशील जिला होने के कारण एटीएस और आरएएफ की तैनाती पहले से की गई थी। सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी के दौरान ये फर्जी वीडियो पकड़े गए। तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया और मामला UAPA, IT एक्ट और BNS की गंभीर धाराओं में दर्ज किया।

मुज़फ्फरनगर दहला: मोबाइल और वॉइस एनालिसिस से खुलेंगे और नाम

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल की फॉरेंसिक जांच और वॉइस एनालिसिस किया जा रहा है। जांच में सामने आए सभी फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की पड़ताल की जाएगी, ताकि साजिश में शामिल हर शख्स के खिलाफ कार्रवाई हो सके। पुलिस ने आशंका जताई कि इस साजिश में राष्ट्रविरोधी और आतंकी संगठनों, यहां तक कि पाकिस्तान की एजेंसियों की भूमिका भी हो सकती है।

मुज़फ्फरनगर दहला: जनता से अपील – फर्जी वीडियो न फैलाएं

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी भड़काऊ वीडियो या ऑडियो को बिना जांच के आगे न बढ़ाएं। ऐसा करना कानूनन अपराध है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

2006 मुंबई ट्रेन ब्लास्ट: 19 साल बाद सभी 12 आरोपी बरी, 189 मौतें और न्याय पर सवाल-जानें पूरा मामला