3

Recent News

Pilibhit में सेवा संकल्प अभियान से बदल रही शहर की तस्वीर, गन्ना तिराहा पर भव्य कलश ने बदली चौराहे की पहचान..

Pilibhit शहर की पहचान अब सिर्फ सड़कों और बाजारों से नहीं, बल्कि बदलते स्वरूप और बढ़ती खूबसूरती से भी होने…

Virat Kohli को 5 करोड़ देकर बुलाते थे प्रेमानंद महाराज? मिला जवाब; क्रिकेट के किंग ने बताई पूरी सच्चाई..

Virat Kohli के प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर किए गए एक बड़े दावे पर अब उनके प्रवक्ता की तरफ…

Delhi Protest: बसों से राहुल समेत INDI नेता जंतर-मंतर रवाना, प्रदर्शन! दिल्ली पुलिस ने कहा - "इन नियमों का पालन हो, वरना.."

Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसद आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे…

Accident News: यूपी में दर्दनाक हादसा! मैच खेलकर आ रहे 4 क्रिकेटरों की मौत; झपकी आने से ट्रक में घुसी अर्टिगा..

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चार क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि दो लोग…

New Bhojpuri Song: ‘बाढ़ में बिहार, छठी मइया खेवनहार’ रिलीज, अक्षरा सिंह की आवाज और मनोज भावुक के शब्दों में दर्द-उम्मीद

New Bhojpuri Song: बिहार में बाढ़ की त्रासदी के बीच लोगों की पीड़ा, आस्था और उम्मीद को आवाज देने वाला…

3

Recent News

Pilibhit शहर की पहचान अब सिर्फ सड़कों और बाजारों से नहीं, बल्कि बदलते स्वरूप और बढ़ती खूबसूरती से भी होने…

Virat Kohli के प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर किए गए एक बड़े दावे पर अब उनके प्रवक्ता की तरफ…

Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसद आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे…

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चार क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि दो लोग…

New Bhojpuri Song: बिहार में बाढ़ की त्रासदी के बीच लोगों की पीड़ा, आस्था और उम्मीद को आवाज देने वाला…

Breaking News

पीलीभीत में हिंदू संगठन नेता की गुंडागर्दी, कबाड़ व्यापारी की बेरहमी से पिटाई – वीडियो वायरल

पीलीभीत में हिंदू संगठन के नेता की गुंडागर्दी का कहर – कबाड़ व्यापारी की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई, पीड़ित खौफ में चुप!

पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। यहाँ एक कबाड़ व्यापारी को रंगदारी न देने पर हिंदू संगठन के नेता और उसके गुर्गों ने दुकान में घुसकर लाठी-डंडों से इतना पीटा कि उसके शरीर पर गहरे निशान और सूजन के साथ ब्लटे पड़ गईं। घटना का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश दोनों है।

रंगदारी न देने पर बरपा कहर – “मना किया तो दुकान में घुसकर पीटा”

पीड़ित शब्बीर अहमद, जो कस्बे में गत्ता-कबाड़ का छोटा व्यापारी है, ने पुलिस को बताया कि हिंदू युवा वाहिनी के महामंत्री सुमित दीक्षित अपने दो भाइयों के साथ बार-बार उससे जबरन वसूली की मांग करते थे। इस बार जब उसने पैसे देने से साफ मना कर दिया, तो तीनों ने उसकी दुकान में घुसकर उसे जमीन पर पटक दिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। पिटाई इतनी निर्दयी थी कि शब्बीर के शरीर पर गहरे घाव और सूजन बन गई।

खौफ का आलम – “रंगदारी की FIR नहीं लिखाई, जान का खतरा”

पीड़ित शब्बीर अहमद का कहना है कि सुमित दीक्षित और उसके गुर्गों का इलाके में इतना खौफ है कि कोई भी उनके खिलाफ खुलकर बोलने की हिम्मत नहीं करता। इसी डर की वजह से उसने रंगदारी की शिकायत दर्ज नहीं कराई, बल्कि केवल मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शब्बीर का कहना है कि आरोपी उसकी दुकान के पास रहते हैं और अगर उसने पूरी सच्चाई लिखाई, तो उसकी जान को खतरा हो सकता है।

पुलिस की कार्रवाई – “FIR दर्ज, जांच शुरू”

थाना बिलसंडा पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराकर सुमित दीक्षित और उसके दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लेकिन इलाके में चर्चा यह है कि आरोपी का राजनीतिक रसूख इतना है कि मामला दबाने की कोशिशें भी हो रही हैं।

स्थानीय आक्रोश और डर – “लोग चुप, पर अंदर ही अंदर खौफजदा”

इलाके में इस घटना को लेकर लोग अंदर ही अंदर गुस्से में हैं, लेकिन आरोपी की दबंगई और संगठनात्मक ताकत के कारण कोई खुलकर सामने नहीं आ रहा। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और तस्वीरों ने इस घटना को और तूल दे दिया है, जिससे प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं कि क्या एक गरीब कबाड़ व्यापारी की सुरक्षा की गारंटी कोई देगा?

पीलीभीत में सड़कछाप आशिक की पिटाई: उतर गया जवानी का भूत – वीडियो वायरल