बागपत में ऑनर किलिंग: प्रेमिका की हत्या कर दफनाया, प्रेमी लापता – कब्र से निकली सानिया की लाश, गांव में खौफ का माहौल
बागपत जिले के दोघट थाना क्षेत्र के पलड़ा गांव में हुई एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया है। एक मुस्लिम युवती सानिया, जिसने समाज की बेड़ियों को तोड़कर दलित युवक सागर से प्रेम किया, आज अपनी जान गंवा बैठी। सानिया की बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी गई और शव को गांव में ही चुपचाप दफना दिया गया। चार दिन तक यह राज दफन रहा, लेकिन पुलिस ने कब्र खोदकर सानिया की लाश बाहर निकाली। इस पूरे मामले ने न सिर्फ गांव बल्कि पूरे जिले को सन्न कर दिया है।
हिमाचल से पकड़कर लाए, और बागपत में मौत की साजिश
सूत्रों के मुताबिक, सानिया और दलित युवक सागर पिछले कई महीनों से प्रेम संबंध में थे। दोनों परिवारों के विरोध के बावजूद, सानिया अपने प्रेमी के साथ भागकर हिमाचल प्रदेश चली गई थी। सानिया के परिजनों ने उसे वहां से पकड़कर बागपत वापस लाया।
लेकिन, इसके बाद जो हुआ उसने ऑनर किलिंग की क्रूरता को उजागर कर दिया—सानिया के परिजनों ने कथित तौर पर उसे गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया और गुपचुप तरीके से गांव में ही दफना दिया।
कब्र से निकली लाश, गांव में तनाव
घटना की भनक लगते ही पुलिस हरकत में आई। कब्र खोदकर शव निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने सानिया के परिजनों पर हत्या का मामला दर्ज किया है। वहीं, सागर का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
गांव पलड़ा मुस्लिम बहुल है, जिससे दलित प्रेमी सागर के परिवार में डर और दहशत का माहौल है। परिवार का आरोप है कि उनकी जान को खतरा है और सागर की जान भी खतरे में हो सकती है।
“मौत की साजिश थी, बेटी की गलती नहीं”: दलित प्रेमी का परिवार
सागर के परिवार का कहना है कि यह साजिश पहले से रची गई थी।
सागर की मां का बयान:
“मेरे बेटे ने सिर्फ प्यार किया, लेकिन सानिया के घरवालों ने उनकी जाति और धर्म के नाम पर बेटी की जान ले ली। हमें डर है कि कहीं सागर की भी हत्या न कर दी जाए।”
पुलिस का दावा: सख्त कार्रवाई होगी, फरार आरोपियों की तलाश
बागपत पुलिस अधीक्षक ने कहा,
“कब्र से शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया गया है। हत्या में शामिल आरोपियों की पहचान की जा चुकी है, सख्त कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।”
ऑनर किलिंग – समाज पर सवाल, युवाओं के लिए चेतावनी
यह मामला सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि समाज के उन काले कानूनों पर सवाल है, जहां प्यार करने की सजा मौत होती है।
उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ते ऑनर किलिंग के मामलों ने एक बार फिर युवाओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
न्याय और सुरक्षा की मांग
सानिया की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। अब सवाल यह है – क्या सागर सुरक्षित है? क्या दोषियों को सजा मिलेगी? और सबसे बड़ा सवाल – कब तक प्यार करने वाले अपनी जान गवांते रहेंगे?
रॉकेट पोस्ट इस पूरे मामले की तह तक जाएगा और हर अपडेट आप तक पहुंचाएगा।
मैनपुरी: मंदिर बना गोलियों का रणक्षेत्र – प्रेमी ने प्रेमिका को मारी चार गोलियां