3

Recent News

पीलीभीत में वीरांगना अवंतीबाई जयंती पर हेमराज वर्मा का बड़ा ऐलान। अखिलेश यादव के नाम पर सपा सरकार बनने पर अवकाश और प्रतिमा की बात।

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत में उधार सिगरेट को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदला। बेलचे से हमले में 70 वर्षीय दुकानदार की मौत, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपी गिरफ्तार।

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या: बहन भी गंभीर घायल, घर से फोन करके बाहर बुलाया..

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: स्कूल में फायरिंग! FB Live कर छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी, फिर खुद जान दी; 2 गार्डों की भी मौत..

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit में प्रेमिका का खूनी खेल! प्रेमी को ट्रक में जिंदा जलाकर मार डाला; पुलिस को लगा था हादसे के बाद लगी थी आग..

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

3

Recent News

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

Breaking News

हरिद्वार मनसा देवी मंदिर हादसा : भगदड़ में 6 श्रद्धालुओं की मौत , 29 घायल

हरिद्वार का मनसा देवी मंदिर बना मौत का मंजर: भगदड़ में 6 श्रद्धालुओं की जान गई, 29 घायल — चश्मदीद बोले “तार में करंट दौड़ा और सब बेकाबू हो गए”

हरिद्वार (उत्तराखंड):
श्रावण के पवित्र महीने में श्रद्धा का सैलाब मौत की चीखों में बदल गया। हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में रविवार को अचानक मची भगदड़ ने भक्ति को मातम में बदल दिया। सीढ़ियों पर गिरते-पड़ते 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई, 29 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद मंदिर परिसर खून और चीख-पुकार से गूंज उठा।

हरिद्वार मनसा देवी मंदिर हादसा : कैसे हुआ यह दिल दहला देने वाला हादसा?

चश्मदीदों के मुताबिक, मंदिर की सीढ़ियों के पास अचानक एक लोहे की रेलिंग से चिंगारियां निकलीं और करंट फैलने की आशंका से भीड़ घबरा गई। लोग एक-दूसरे को धक्का देते हुए भागने लगे। कई श्रद्धालु फिसलकर नीचे गिर गए और सैकड़ों लोग उनके ऊपर चढ़ते चले गए।

किसी ने बिजली का करंट उतरने की बात कही, तो किसी ने बताया कि प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण के लिए कोई पर्याप्त इंतजाम नहीं किए थे। भीड़ बेकाबू होती रही और मौतें होती रहीं, जबकि पुलिस और सुरक्षा कर्मी मौके पर नदारद दिखे।

हरिद्वार मनसा देवी मंदिर हादसा : मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी, घायल अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे

मृतकों में 3 महिलाएं, 2 पुरुष और 1 बच्चा शामिल हैं। घायल 29 लोगों में कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। राजकीय अस्पताल हरिद्वार और ऋषिकेश एम्स में उनका इलाज चल रहा है।

घायलों के परिजन रो-रोकर बेहाल हैं और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि श्रावण के सीजन में लाखों की भीड़ जुटती है, लेकिन भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग और बिजली सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे।

हरिद्वार मनसा देवी मंदिर हादसा : भीड़ प्रबंधन पर फिर सवाल, प्रशासन पर गुस्सा

स्थानीय श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया कि पिछले साल भी इसी मंदिर में अव्यवस्था की वजह से कई लोग घायल हुए थे, लेकिन प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया। बिजली के तार खुले थे, सीढ़ियां फिसलन भरी थीं और श्रद्धालुओं को बिना बैरिकेडिंग के चढ़ाया जा रहा था।

एक चश्मदीद ने कहा,

“तार में करंट उतरा, लोग चिल्लाने लगे, सब धक्का-मुक्की कर नीचे गिरते चले गए। प्रशासन सोया रहा, और हमारे अपने मरते रहे।”

श्रद्धा के नाम पर क्यूं दोहराई जा रही हैं ऐसी त्रासदियां?

यह हादसा फिर वही सवाल खड़ा करता है — जब लाखों की भीड़ की संभावना रहती है तो क्या प्रशासन की जिम्मेदारी खत्म हो जाती है?
क्यों बार-बार धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा इंतजाम नदारद रहते हैं?
और कितने मासूमों की जान जाने के बाद सरकार जागेगी?

पीलीभीत: खेत में छिपे नकाबपोश बदमाशों ने मज़दूर से छीना खाना, मारपीट कर दी धमकी — पर सवाल गहरे हैं