3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

पीलीभीत: एपीओ की कार से कांवड़िया कुचला- शिवभक्तों का धरना, विधायक-एसडीएम मौके पर

पीलीभीत में एपीओ की कार से कांवड़िया कुचला: शिवभक्तों का धरना, विधायक-एसडीएम मौके पर, प्रशासन से टकराव की नौबत

पीलीभीत के बीसलपुर ब्लॉक परिसर में  एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके में बवाल खड़ा कर दिया। गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों के जत्थे पर मनरेगा की सहायक परियोजना अधिकारी (एपीओ) की कार चढ़ गई। हादसे में 40 कांवड़ियों के दल का साथी कामता प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। कार का चालक हादसे के बाद गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद आक्रोशित कांवड़िये सड़क पर उतर आए, धरने पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे।

कैसे हुआ हादसा? – कांवड़ियों के बीच दौड़ी एपीओ की कार

जानकारी के मुताबिक, थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव कनपरा के 40 श्रद्धालु कछला घाट से गंगाजल लेकर लखीमपुर के गोला गोकर्णनाथ जा रहे थे। दोपहर में वे बीसलपुर ब्लॉक परिसर में आराम करने लगे। इसी दौरान मनरेगा की एपीओ अनामिका गंगवार अपनी कार से कार्यालय पहुंचीं। उनके चालक ने लापरवाही से गाड़ी उसी स्थान पर घुसा दी जहां कांवड़िये लेटे थे। सबसे आगे लेटे कामता प्रसाद सीधे कार की चपेट में आ गए और बुरी तरह घायल हो गए।

पीलीभीत: खेत में छिपे नकाबपोश बदमाशों ने मज़दूर से छीना खाना, मारपीट कर दी धमकी — पर सवाल गहरे हैं

चश्मदीद कांवड़ियों के मुताबिक, गाड़ी इतनी तेजी से चलाई गई कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला, जबकि घायल कांवड़िया को बीसलपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

कांवड़ियों का गुस्सा फूटा – सड़क जाम, धरना और प्रशासन पर आरोप

हादसे के बाद शिवभक्तों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने ब्लॉक परिसर में हंगामा किया, सड़क पर धरने पर बैठ गए और आरोपी चालक व एपीओ पर कार्रवाई की मांग की। मौके पर माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि विधायक, ब्लॉक प्रमुख और एसडीएम को तुरंत पहुंचना पड़ा। अधिकारियों ने कांवड़ियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन उनका आक्रोश शांत नहीं हुआ।

साथी कांवड़िया ज्ञानेश दुबे ने कहा – “हम गंगाजल लेकर भगवान भोलेनाथ के दरबार जा रहे थे। सरकारी अधिकारी की लापरवाही से हमारे साथी की जान पर बन आई है। जब तक आरोपी पर सख्त कार्रवाई नहीं होगी, हमारा आंदोलन जारी रहेगा।”

पुलिस का रुख – FIR दर्ज, लेकिन सवाल बरकरार

बीसलपुर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। डॉक्टर चंदन (बीसलपुर सीएचसी) ने बताया कि घायल कामता प्रसाद की हालत नाजुक है और उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

हालांकि, सवाल यह उठ रहा है कि क्या सरकारी अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा हमेशा आम लोगों को ही भुगतना पड़ेगा? और क्या धार्मिक यात्राओं के दौरान प्रशासन सुरक्षा को गंभीरता से ले रहा है या सब कुछ भगवान भरोसे चल रहा है?

हरिद्वार मनसा देवी मंदिर हादसा : भगदड़ में 6 श्रद्धालुओं की मौत , 29 घायल