3

Recent News

UP Rajya Sabha Election: सभी 10 सीटों पर बिना वोटिंग जीते उम्मीदवार, जानिए क्यों नहीं हुआ मतदान?

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। भारतीय जनता…

Delhi Protest: दिल्ली की गलियों में पुलिस का लाउडस्पीकर से ऐलान - "अपने बच्चों और पड़ोसियों को समझा दें, वरना.."

Delhi Protest: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस अलग-अलग इलाकों में लाउडस्पीकर से ऐलान कर…

UP Crime: 15 साल की किशोरी के साथ शफीक-भूरा ने किया गैंगरेप! फिर नहर में फेंका, 2 घंटे जिंदगी और मौत से लड़ी..

UP Crime: बुलंदशहर में 15 साल की एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसे नहर में धकेलने का गंभीर…

India Israel Friendship: भारतीय पायलट 'Smit Machchhar' को मिलेगा इजरायल का नागरिक वीरता पुरस्कार..

India Israel Friendship: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को इजरायल नागरिक वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगा। 30 सितंबर 2026 को…

Pilibhit News: पीलीभीत विकास भवन में फिर खुली अफसरों की पोल, DM आलोक कुमार के छापे में 5 बड़े अधिकारी नदारद..

Pilibhit News: पीलीभीत के विकास भवन में अफसरों की गैरहाजिरी का मामला एक बार फिर सामने आया है। गुरुवार सुबह…

3

Recent News

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। भारतीय जनता…

Delhi Protest: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस अलग-अलग इलाकों में लाउडस्पीकर से ऐलान कर…

UP Crime: बुलंदशहर में 15 साल की एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसे नहर में धकेलने का गंभीर…

India Israel Friendship: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को इजरायल नागरिक वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगा। 30 सितंबर 2026 को…

Pilibhit News: पीलीभीत के विकास भवन में अफसरों की गैरहाजिरी का मामला एक बार फिर सामने आया है। गुरुवार सुबह…

Breaking News

गजरौला में ‘चोर’ को भीड़ ने पीटा: सड़क पर घंटों जाम – पुलिस ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा!

गजरौला में ‘चोर’ पर ग्रामीणों का कहर: भीड़ की पिटाई, सड़क पर घंटों जाम – पुलिस ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा!”

रिपोर्ट: अरविंद मिश्रा

गजरौला/जरा

सुबह के करीब चार बजे गजरौला थाना क्षेत्र की जरा चौकी के अंतर्गत गांव पिपरिया करम में एक ऐसी घटना हुई जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। ग्रामीणों ने एक संदिग्ध युवक को रंगे हाथ पकड़कर पहले बुरी तरह पीटा, फिर सड़क पर ऐसा हंगामा खड़ा हुआ कि आसाम रोड पर एक घंटे तक यातायात थम गया। लेकिन असली हैरानी तब हुई जब पुलिस की जांच में पता चला कि जिसे चोर बताकर पीटा जा रहा था, उसका आपराधिक रिकॉर्ड तक नहीं है और वह मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है।

कैसे पकड़ा गया ‘चोर’?

गांव के लखविंदर सिंह ने सुबह तड़के अपनी दीवार पर एक संदिग्ध युवक को बैठा देखा। उन्होंने तुरंत अपने भाई दलजीत सिंह को आवाज लगाई। दोनों ने मिलकर उस युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया। जब तलाशी ली गई तो उसके पास से करीब दो किलो आटा, एक भौरिया (थैला) और गांजा बरामद हुआ।

ग्रामीणों का गुस्सा और ‘सड़क पर न्याय’

ग्रामीणों ने युवक को पकड़ते ही शोर मचाना शुरू कर दिया, “चोर-चोर पकड़ो!” देखते ही देखते आस-पड़ोस के लोग जमा हो गए। भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा और युवक को बुरी तरह पीट डाला। मामला इतना बढ़ गया कि आसाम रोड पर घंटों जाम लग गया। हर कोई आरोपी को देखने और पुलिस कार्रवाई की मांग करने पहुंच गया।

पुलिस का खुलासा: “ना अपराधी, ना कोई केस!”

मौके पर पहुंचे SHO जगदीप मालिक ने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपी युवक देवरिया जिले का रहने वाला है और मानसिक रूप से कमजोर है। SHO ने कहा,
“युवक का कोई क्राइम रिकॉर्ड नहीं है, न ही उस पर कोई मुकदमा दर्ज है। उसके भाई से बात की गई, जिसने बताया कि वह करीब ढाई महीने से लापता था। अब हम उसके गांव के प्रधान से संपर्क कर रहे हैं और पूरी जांच की जा रही है।”

भीड़ के गुस्से और पुलिस की चुनौती

ग्रामीणों की भीड़ को काबू में करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद भीड़ को हटाकर जाम खुलवाया और आरोपी को थाने ले गई। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक यहां तक कैसे पहुंचा और उसके पास से मिला गांजा कहां से आया।

जनता के लिए बड़ा सवाल

क्या यह युवक सच में चोर था या मानसिक रूप से बीमार होकर भटक आया?

भीड़ द्वारा ‘सड़क पर न्याय’ क्या सही है?

पुलिस क्या इस मामले की तह तक जाकर सच्चाई सामने ला पाएगी?

देवघर हादसा: 18 कांवरियों की मौत, बस-ट्रक टक्कर में मचा कोहराम