3

Recent News

Heteropaternal Superfecundation: गजब का मामला! एक मां, जुड़वां बच्चे, लेकिन पिता अलग-अलग! ये कैसे संभव?

Heteropaternal Superfecundation: मेडिकल साइंस में एक बेहद दुर्लभ और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने जुड़वां…

Adhaar Card Update: बदलने वाला है आपका आधार कार्ड, नए डिज़ाइन में न होगा नाम, न पता होगा और न ही DOB

Adhaar Card Update: आधार कार्ड को लेकर जल्द एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,…

Bengal Election Exit Poll : एग्जिट पोल ने बढ़ाई पार्टियों की टेंशन, BJP-TMC में कौन बना रहा सरकार? तस्वीर हुई साफ..

Bengal Election Exit Poll: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की वोटिंग खत्म होते ही एग्जिट पोल सामने आ गए हैं।…

बरेली की फर्जी IAS बहनों की कहानी: SUV पर लिखा ADM FR, नीली बत्ती, हूटर.. अधिकारीयों वाला जलवा दिखाकर ठगी
Politics: मुस्लिम इलाके में BJP की बड़ी जीत, गोधरा कांड के सबसे संवेदनशील इलाके में भाजपा ने लहराया झंडा..

Politics: 2002 के गोधरा दंगों का ग्राउंड जीरो माने जाने वाले बेहद संवेदनशील इलाके में एक अनोखा चुनावी नतीजा सामने…

3

Recent News

Heteropaternal Superfecundation: मेडिकल साइंस में एक बेहद दुर्लभ और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने जुड़वां…

Adhaar Card Update: आधार कार्ड को लेकर जल्द एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,…

Bengal Election Exit Poll: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की वोटिंग खत्म होते ही एग्जिट पोल सामने आ गए हैं।…

Politics: 2002 के गोधरा दंगों का ग्राउंड जीरो माने जाने वाले बेहद संवेदनशील इलाके में एक अनोखा चुनावी नतीजा सामने…

Breaking News

पीलीभीत: आधी रात का आतंक, चोरों ने लाखों के जेवर और नकदी पर किया हाथ साफ

सनसनीखेज रात! पीलीभीत के पूरनपुर में नींद में डूबे परिवार के घर घुसा चोर, लाखों के जेवर-नकदी पर किया हाथ साफ – बच्चों की चीख से मचा कोहराम, परिवार सदमे में!

पीलीभीत जनपद के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र की बाबा कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात एक शातिर चोर ने परिवार की गहरी नींद का फायदा उठाकर घर को पूरी तरह खंगाल डाला।
रात करीब 12:30 बजे का समय था, चारों ओर सन्नाटा पसरा था और धर्मेंद्र पांडे का पूरा परिवार नींद में डूबा था। तभी एक अज्ञात चोर दीवार फांदकर घर में घुसा और बड़ी सफाई से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर भाग निकला।

बच्चों ने देखा चोर को भागते हुए – चीख-पुकार मचने से हड़कंप

घटना की सबसे सनसनीखेज बात ये रही कि चोरी के दौरान बच्चों की नींद टूटी और उन्होंने चोर को भागते हुए देख लिया। जैसे ही बच्चों ने शोर मचाया, पूरा परिवार जाग गया लेकिन तब तक चोर अंधेरे की आड़ में फरार हो चुका था

 चोरी गए सामान की सूची देखिए, चौंक जाएंगे आप

सोने की दो चैन

झुमकी, अंगूठी, कुंडल और एक कंठी

चांदी की पायलें, और नकदी भी लेकर फरा हो गया 

ये सारी चीजें चोर कुछ ही मिनटों में समेट कर निकल गया। परिवार के मुताबिक चोरी की कुल कीमत लाखों रुपये में आंकी जा रही है

पुलिस मौके पर, जांच शुरू – लेकिन चोर का अब तक कोई सुराग नहीं

पूरनपुर कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। मौके का मुआयना किया गया है और अभी मामला जांच के अंतर्गत है। उन्होंने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे चोर की पहचान की जा सके। पुलिस हर एंगल से छानबीन कर रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का भरोसा दिलाया गया है।

दहशत में है पीड़ित परिवार – अब रात को सोने से भी डर लगने लगा

इस वारदात के बाद धर्मेंद्र पांडे का पूरा परिवार गहरे सदमे में है। उनका कहना है कि उन्हें अब रात को चैन से नींद नहीं आती। बच्चों के मन में भी डर बैठ गया है।

 क्या आपका घर भी सुरक्षित है?

इस वारदात ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है –
क्या अब अपने ही घर में चैन से सोना भी मुमकिन नहीं?

World Rangers Day: भारत के वीर वनकर्मियों को सलाम, पढ़िए IFS अधिकारियों ने क्या कहा