3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

Top News: चौकी के मंदिर में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की मांग में भरा सिंदूर, फिर आगे जानिए क्या-क्या हुआ

रिपोर्ट – मनीष भटनागर

कानपुर: देश के अलग – अलग राज्यों में जहां एक तरफ नीले ड्रम के खौफ में पतियों को खौफ में डाल रखा है वहीं कानपुर में एक प्रेमी पर अपनी प्रेमिका के प्यार का ऐसा जूनून सवार हुआ कि उसने सभी रिश्तों को दरकिनार रख दिया और खाकी के आंगन में बने मंदिर में अपनी प्रेमिका को सात जन्मों के बंधन में बांध लिया जिसको देख न केवल युवक के परिजन शांत बने रहे बल्कि युवक की प्रेमिका के घर वाले भी इस फैसले के आगे कमजोर साबित रहे।

आगे पढ़िए 

साढ़ के बिरहर चौकी परिसर में स्थित मंदिर में ग्राम प्रधान और परिजनों की मौजूदगी में प्रेमी जोड़े की शादी संपन्न हुई। यहां पर दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई, इसके बाद प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरकर सात जन्म तक साथ रहने का वादा किया। दोनों की शादी संपन्न होने के बाद ग्राम प्रधान समेत परिजन और पुलिस कर्मियों का आशीर्वाद लिया।

इस तरह से शुरू हुआ प्यार का इजहार   

आपको बताते चलें कि साढ़ थाना क्षेत्र के हंसकर गांव निवासी रघुवीर कुशवाहा के बेटे विकास कुशवाहा का बिधनू थाना क्षेत्र के कठेरुआ गांव निवासी नंदनी प्रजापति के साथ बीते तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, इस बात की जानकारी जब नंदिनी के घरवालों को हुई तो उन्होंने नंदिनी का बाहर आना-जाना बंद करा दिया, और उस पर नजर रखने लगे।

नंदनी रात में चोरी से विकास से छुपकर बात करती रही। नंदिनी ने अपने घरवालों से विकास के साथ शादी करने की बात रखी पर लड़का गैर बिरादरी का होने के कारण घरवाले शादी के लिए तैयार नहीं हुए। जिस पर दोनों ने घर से भागकर शादी करने का फैसला किया। जिस पर विकास नंदिनी को भगाकर अपने घर ले आया।

जानकारी मिलते ही बौखला उठे परिजन 

इस बात की जानकारी होते ही लड़की के परिजनों ने बिरहर चौकी पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने दोनों को घर से पकड़कर चौकी लेकर आई। जहां पर दोनों एक दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़े रहे, वहीं चौकी पहुंचे उमरा ग्राम प्रधान नीतू सिंह ने दोनों के परिजनों को समझाया और सामंजस्य बिठाकर दोनों की शादी चौकी परिसर में स्थित मंदिर में करवाने की बात रखी।

जिस पर दोनों के परिजन मान गए। इसके बाद विकास ने नंदिनी की मांग में सिंदूर भरकर सात जन्म तक साथ निभाने का वादा किया। दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। फेरे लेने की रस्म पूरी होने के बाद दोनों ने ग्राम प्रधान समेत परिजनों और पुलिस कर्मियों का आशीर्वाद लिया।

थाना प्रभारी बोले – दोनों ने अपनी मर्जी से की शादी परिजन मौजूद थे

साढ़ थाना प्रभारी अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि लड़का और लड़की दोनों बालिग थे, परिजन दोनो की बिरादरी अलग होने के चलते शादी को तैयार नहीं थे, लड़का और लड़की एक दूसरे के साथ जीवन व्यतीत करना चाहते थे। जिस पर दोनों ने अपनी स्वेच्छा से ग्राम प्रधान और परिजनों की मौजूदगी में बिरहर चौकी परिसर में स्थित मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद दोनों अपने घर चले गए।