3

Recent News

Pilibhit में सेवा संकल्प अभियान से बदल रही शहर की तस्वीर, गन्ना तिराहा पर भव्य कलश ने बदली चौराहे की पहचान..

Pilibhit शहर की पहचान अब सिर्फ सड़कों और बाजारों से नहीं, बल्कि बदलते स्वरूप और बढ़ती खूबसूरती से भी होने…

Virat Kohli को 5 करोड़ देकर बुलाते थे प्रेमानंद महाराज? मिला जवाब; क्रिकेट के किंग ने बताई पूरी सच्चाई..

Virat Kohli के प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर किए गए एक बड़े दावे पर अब उनके प्रवक्ता की तरफ…

Delhi Protest: बसों से राहुल समेत INDI नेता जंतर-मंतर रवाना, प्रदर्शन! दिल्ली पुलिस ने कहा - "इन नियमों का पालन हो, वरना.."

Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसद आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे…

Accident News: यूपी में दर्दनाक हादसा! मैच खेलकर आ रहे 4 क्रिकेटरों की मौत; झपकी आने से ट्रक में घुसी अर्टिगा..

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चार क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि दो लोग…

New Bhojpuri Song: ‘बाढ़ में बिहार, छठी मइया खेवनहार’ रिलीज, अक्षरा सिंह की आवाज और मनोज भावुक के शब्दों में दर्द-उम्मीद

New Bhojpuri Song: बिहार में बाढ़ की त्रासदी के बीच लोगों की पीड़ा, आस्था और उम्मीद को आवाज देने वाला…

3

Recent News

Pilibhit शहर की पहचान अब सिर्फ सड़कों और बाजारों से नहीं, बल्कि बदलते स्वरूप और बढ़ती खूबसूरती से भी होने…

Virat Kohli के प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर किए गए एक बड़े दावे पर अब उनके प्रवक्ता की तरफ…

Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसद आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे…

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चार क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि दो लोग…

New Bhojpuri Song: बिहार में बाढ़ की त्रासदी के बीच लोगों की पीड़ा, आस्था और उम्मीद को आवाज देने वाला…

Breaking News

Pilibhit: बिजली व्यवस्था पर सख़्त रुख, जल जीवन मिशन से लेकर गौशालाओं तक पर जोर

Pilibhit:बिजली व्यवस्था पर सख़्त रुख, जल जीवन मिशन से लेकर गौशालाओं तक पर जोर

पीलीभीत
जिले की बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से आज कैम्प कार्यालय सभागार में जिला विद्युत समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले की ऊर्जा आपूर्ति, सुरक्षा इंतज़ामों और विकास कार्यों की गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने स्पष्ट कहा कि अब बिजली व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Pilibhit:जल जीवन मिशन – हर पानी की टंकी तक बिजली

बैठक में सबसे पहले जल जीवन मिशन के तहत निर्मित पानी की टंकियों पर शत-प्रतिशत विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने पर बल दिया गया। अधिकारियों से कहा गया कि जिन टंकियों पर अभी तक कनेक्शन अधूरे हैं, उन्हें तत्काल पूरा किया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति निर्बाध रूप से सुनिश्चित हो सके।

Pilibhit:हादसों से बचाव – जर्जर तार बदले जाएंगे

बिजली हादसों की आशंका को गंभीरता से लेते हुए बैठक में इस विषय पर विशेष चर्चा हुई। यह तय किया गया कि कहीं भी करेंट से दुर्घटना न हो, इसके लिए जर्जर और खुले तारों को तुरंत बदलकर सुरक्षित किया जाए।
पुराने तारों के स्थान पर एवी (एरियल बंच) केबल लगाने की योजना पर भी विचार हुआ, जिससे उपभोक्ताओं को अधिक सुरक्षित वातावरण मिल सके।

Pilibhit:गौशालाओं, विद्यालयों और पंचायत घरों में रोशनी

सामाजिक और ग्रामीण विकास को ध्यान में रखते हुए यह सुनिश्चित करने की योजना बनी कि जिले की सभी गौशालाओं, विद्यालयों और पंचायत घरों में विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएं।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को ऐसे गौशालाओं की सूची बनाने का कार्य सौंपा गया है, जहां अब तक बिजली कनेक्शन नहीं लगाए गए हैं।

Pilibhit: तकनीकी सुधार की समीक्षा

बैठक में बिजली आपूर्ति को सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए चल रहे तकनीकी कामों की चर्चा हुई। इसमें एल.टी. आर्म्ड और ए.बी. केबल बिछाने, 11 केवी कृषि फीडरों को अलग करने, नई एल.टी. लाइनों और अतिरिक्त ट्रांसफार्मरों की जरूरत पर बात हुई। साथ ही 33 केवी फीडरों का बाइफरकेशन और पुराने-खराब तारों को हटाकर एवी केबल लगाने पर जोर दिया गया। अधिकारियों से कहा गया कि ये सभी काम समय पर पूरे हों ताकि बिजली निर्बाध और सुरक्षित मिले।

बैठक में अधिशासी अभियंता विद्युत, एसडीओ सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यों की स्थिति प्रस्तुत की और बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए रणनीतियाँ साझा कीं।

Pilibhit Electoral Roll 2025: मतदाता सूची सुधार और नए वोटरों के नाम जोड़ने की शुरुआत