कानपुर पहुंचे अजय राय ने की पार्टी पदाधिकारियों की प्रशंसा, राजीव गांधी जयंती पर किया इंदिरा गांधी प्रतिमा का अनावरण
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कानपुर आगमन हुआ। इस दौरान बिरहाना रोड स्थित *इंदिरा गांधी की प्रतिमा* का पुनर्निर्माण के पश्चात विधिवत अनावरण किया गया, इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
प्रतिमा को किया गया था खंडित
उल्लेखनीय है कि कुछ समय पूर्व अराजक तत्वों द्वारा इंदिरा गांधी की प्रतिमा को खंडित कर दिया गया था। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रयासों से इस प्रतिमा का पुनर्निर्माण कराया गया और आज पुनः अनावरण कर उसे सम्मानित रूप प्रदान किया गया।
इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि उपराष्ट्रपति चुनाव में निश्चित ही कांग्रेस की जीत होगी। साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने राजनीति को जमीनी स्तर पर नई दिशा दी थी।
इसी कारण जिला पंचायत से लेकर ब्लॉक स्तर तक आज भी आम लोगों को जनप्रतिनिधि बनने का अवसर मिल रहा है।
अंत में इस तरह से की सराहना
अजय राय ने अपने भाषण में कानपुर के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि उनके लगातार प्रयासों और मेहनत के परिणामस्वरूप प्रशासन जागरूक हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी कार्यकर्ता इसी लगन और एकजुटता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते रहेंगे।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 29