3

Recent News

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या: बहन भी गंभीर घायल, घर से फोन करके बाहर बुलाया..

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: स्कूल में फायरिंग! FB Live कर छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी, फिर खुद जान दी; 2 गार्डों की भी मौत..

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit में प्रेमिका का खूनी खेल! प्रेमी को ट्रक में जिंदा जलाकर मार डाला; पुलिस को लगा था हादसे के बाद लगी थी आग..

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

पीलीभीत के जहानाबाद में नाबालिग छात्रा से अभद्रता के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। थाने पहुंचते ही निकली हेकड़ी।

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

Crime News: मुँह पर पेशाब, गमछे से घसीटा, यूपी में युवक को तालिबानी सजा; बेहोश होने के बाद भी मारते रहे..

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बीच बाजार एक युवक को 6-7 लोगों ने घेरकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि…

3

Recent News

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बीच बाजार एक युवक को 6-7 लोगों ने घेरकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि…

Breaking News

Kanpur News: घंटाघर रेलवे सेंट्रल पर चलती ट्रेन में चढ़ रही महिला, आई रेल के नीचे, पढ़िए आरपीएफ ने कैसे बचाई जान

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। फर्रुखाबाद की रहने वाली बुजुर्ग महिला महिमा गंगवार चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच की जगह में गिर गईं। गनीमत रही कि आरपीएफ जवानों और मौजूद यात्रियों ने तत्काल समझदारी दिखाते हुए चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया और महिला की जान बचा ली। पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

इस तरह से गिरी थी महिला 

जानकारी के अनुसार, महिमा गंगवार गरीब रथ एक्सप्रेस (12593) से यात्रा करने के लिए प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर पहुंचीं थीं। ट्रेन ठहरने के बाद जैसे ही आगे बढ़ी, वे जल्दबाजी में उसमें चढ़ने लगीं। इस दौरान उनके कंधे पर रखा बैग भी संतुलन बिगाड़ने का कारण बना और वे फिसलकर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच बने गैप में जा गिरीं।

आरपीएफ ने तुरंत लिया एक्शन और पढ़िए कैसे बचाई जान 

इसी बीच आरपीएफ और वहां मौजूद कुछ लोगों ने स्थिति को तुरंत भांप लिया। चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका गया और महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि महिला घायल हो गई थीं, लेकिन उनकी जान खतरे से बाहर है। उन्हें तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनके परिजनों को सूचना दे दी गई।

परिजनों को दी गई जान 

महिमा गंगवार के पति राजवीर को फोन पर पूरी जानकारी दी गई। आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई देता है कि महिला गुलाबी रंग के कपड़े पहने हुए थीं और जैसे ही उन्होंने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया, वे नीचे गिर पड़ीं।

हम सबको लेना चाहिए सबक 

यह घटना एक बार फिर यह संदेश देती है कि चलती ट्रेन में चढ़ना बेहद खतरनाक है। रेलवे बार-बार यात्रियों से अपील करता है कि वे जल्दबाजी में इस तरह का जोखिम न उठाएँ। बावजूद इसके, लोग अक्सर लापरवाही करते हैं और अपनी जान खतरे में डालते हैं।

सौभाग्य से इस बार महिला की जान बच गई, लेकिन यह घटना सभी यात्रियों के लिए एक चेतावनी है कि थोड़ी सावधानी और धैर्य से बड़ा हादसा टाला जा सकता है।