3

Recent News

Pilibhit में सेवा संकल्प अभियान से बदल रही शहर की तस्वीर, गन्ना तिराहा पर भव्य कलश ने बदली चौराहे की पहचान..

Pilibhit शहर की पहचान अब सिर्फ सड़कों और बाजारों से नहीं, बल्कि बदलते स्वरूप और बढ़ती खूबसूरती से भी होने…

Virat Kohli को 5 करोड़ देकर बुलाते थे प्रेमानंद महाराज? मिला जवाब; क्रिकेट के किंग ने बताई पूरी सच्चाई..

Virat Kohli के प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर किए गए एक बड़े दावे पर अब उनके प्रवक्ता की तरफ…

Delhi Protest: बसों से राहुल समेत INDI नेता जंतर-मंतर रवाना, प्रदर्शन! दिल्ली पुलिस ने कहा - "इन नियमों का पालन हो, वरना.."

Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसद आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे…

Accident News: यूपी में दर्दनाक हादसा! मैच खेलकर आ रहे 4 क्रिकेटरों की मौत; झपकी आने से ट्रक में घुसी अर्टिगा..

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चार क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि दो लोग…

New Bhojpuri Song: ‘बाढ़ में बिहार, छठी मइया खेवनहार’ रिलीज, अक्षरा सिंह की आवाज और मनोज भावुक के शब्दों में दर्द-उम्मीद

New Bhojpuri Song: बिहार में बाढ़ की त्रासदी के बीच लोगों की पीड़ा, आस्था और उम्मीद को आवाज देने वाला…

3

Recent News

Pilibhit शहर की पहचान अब सिर्फ सड़कों और बाजारों से नहीं, बल्कि बदलते स्वरूप और बढ़ती खूबसूरती से भी होने…

Virat Kohli के प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर किए गए एक बड़े दावे पर अब उनके प्रवक्ता की तरफ…

Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसद आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे…

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चार क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि दो लोग…

New Bhojpuri Song: बिहार में बाढ़ की त्रासदी के बीच लोगों की पीड़ा, आस्था और उम्मीद को आवाज देने वाला…

Breaking News

Kanpur News: देखिए इस इंटर कॉलेज में दबंगों ने की तोड़फोड़, जानिए आखिर ऐसा हुआ था क्या

कानपुर के थाना हनुमंत विहार क्षेत्र के उस्मानपुर गांव स्थित जलपा देवी इंटर कॉलेज में बीती शनिवार की शाम एक बड़ा विवाद सामने आया। जानकारी के अनुसार, लगभग 20 से 25 लोगों का एक समूह स्कूल परिसर में जबरन घुस आया। आरोप है कि इन लोगों ने पहले मुख्य गेट का ताला तोड़ा और फिर ऑफिस का शीशे वाला गेट भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद स्कूल में जमकर तोड़फोड़ की गई।

दबंगों ने प्रबंधक को नहीं बख्शा 

बताया जाता है कि इस दौरान प्रिंसिपल के कक्ष को भी नुकसान पहुंचाया गया और वहीं से करीब तीन लाख रुपये की फीस, लैपटॉप और डीवीआर ले जाए गए। जैसे ही इसकी जानकारी स्कूल प्रबंधक संजय त्रिपाठी और उनकी पत्नी निशा त्रिपाठी को मिली, वे मौके पर पहुंचे। लेकिन वहां उनका सामना दबंगों से हुआ और उनके साथ भी अभद्रता की गई।

पढ़िए किसके नाम का हुआ खुलासा 

निशा त्रिपाठी ने आरोप लगाया है कि इस प्रकरण के पीछे गांव के ही भिखारी लाल का नाम सामने आया है। उनके अनुसार, भिखारी लाल पहले से ही स्कूल से जुड़े एक विवाद को लेकर अदालत में केस लड़ रहा है। इसी विवाद के चलते वह अपने साथियों के साथ स्कूल में घुसा और तोड़फोड़ कर दी।

जब प्रबंधक दंपत्ति ने विरोध किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुँची और मामले की जांच शुरू की।

फिर पुलिस ने शुरू की छानबीन 

फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। हालांकि स्थानीय लोगों का मानना है कि यह विवाद लंबे समय से चल रहा था, लेकिन इस बार घटना ने गंभीर रूप ले लिया।

शिक्षा संस्थानों के लिए है गंभीर सवाल 

यह प्रकरण न केवल शिक्षा संस्थानों की सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है बल्कि यह भी दर्शाता है कि निजी विवाद किस तरह स्कूल जैसे पवित्र स्थलों तक पहुँच जाते हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी सख्ती से कदम उठाता है।