3

Recent News

पीलीभीत में वीरांगना अवंतीबाई जयंती पर हेमराज वर्मा का बड़ा ऐलान। अखिलेश यादव के नाम पर सपा सरकार बनने पर अवकाश और प्रतिमा की बात।

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत में उधार सिगरेट को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदला। बेलचे से हमले में 70 वर्षीय दुकानदार की मौत, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपी गिरफ्तार।

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या: बहन भी गंभीर घायल, घर से फोन करके बाहर बुलाया..

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: स्कूल में फायरिंग! FB Live कर छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी, फिर खुद जान दी; 2 गार्डों की भी मौत..

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit में प्रेमिका का खूनी खेल! प्रेमी को ट्रक में जिंदा जलाकर मार डाला; पुलिस को लगा था हादसे के बाद लगी थी आग..

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

3

Recent News

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

Breaking News

Kanpur News: जानिए जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में हुआ क्या, सीसीटीवी से 60 मिनट में पकड़ाया मोबाइल चोर

कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के हेलेट अस्पताल की इमरजेंसी से चोरी की हैरान करने वाली घटना सामने आई है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने मात्र 60 मिनट में मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर लिया।

आगे जानिए घटना कैसे हुई

मामला हेलेट अस्पताल के ईएनटी विभाग का है। जानकारी के अनुसार, एक युवक मरीज बनकर इमरजेंसी में पहुंचा। उसने खुद को विकलांग दिखाते हुए जूनियर डॉक्टर को जांच कराने का बहाना किया। लेकिन जैसे ही डॉक्टर बातचीत में व्यस्त हुईं, उस युवक ने मौके का फायदा उठाकर उनकी एप्रन की पॉकेट से एप्पल मोबाइल निकाल लिया और वहां से निकल गया।

सीसीटीवी देखने के बाद खुला राज

हालांकि चोर को यह नहीं पता था कि उसकी हरकत सीसीटीवी में कैद हो रही है। जैसे ही घटना का पता चला, डॉक्टर ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्वरूप नगर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अस्पताल परिसर में लगे करीब 60 कैमरों की फुटेज खंगाली और केवल 60 मिनट में आरोपी तक पहुंच गई।

पुलिस ने पकड़ा आरोपी की गिरफ्तारी

पुलिस ने जिस युवक को गिरफ्तार किया, उसकी पहचान फैज के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि फैज एक शातिर चोर है, जो डॉक्टरों, मरीजों और तीमारदारों के मोबाइल फोन चोरी करने में शामिल रहा है। वह कई बार इसी तरह अस्पताल परिसर में वारदात कर चुका है।

पढ़िए आगे की पुलिस कार्रवाई

डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार ने बताया कि फैज के साथियों की तलाश भी की जा रही है। यह पूरा गिरोह अस्पताल परिसर में घूम-घूमकर मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देता रहा है। फिलहाल आरोपी फैज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

चुनौती साबित हो रही घटना 

यह घटना एक ओर अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था की चुनौतियों को दिखाती है, तो वहीं दूसरी ओर पुलिस की तत्परता का उदाहरण भी पेश करती है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से मिनटों में आरोपी की गिरफ्तारी यह साबित करती है कि तकनीक और सतर्कता से अपराध पर नियंत्रण पाया जा सकता है।