3

Recent News

Pilibhit में सेवा संकल्प अभियान से बदल रही शहर की तस्वीर, गन्ना तिराहा पर भव्य कलश ने बदली चौराहे की पहचान..

Pilibhit शहर की पहचान अब सिर्फ सड़कों और बाजारों से नहीं, बल्कि बदलते स्वरूप और बढ़ती खूबसूरती से भी होने…

Virat Kohli को 5 करोड़ देकर बुलाते थे प्रेमानंद महाराज? मिला जवाब; क्रिकेट के किंग ने बताई पूरी सच्चाई..

Virat Kohli के प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर किए गए एक बड़े दावे पर अब उनके प्रवक्ता की तरफ…

Delhi Protest: बसों से राहुल समेत INDI नेता जंतर-मंतर रवाना, प्रदर्शन! दिल्ली पुलिस ने कहा - "इन नियमों का पालन हो, वरना.."

Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसद आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे…

Accident News: यूपी में दर्दनाक हादसा! मैच खेलकर आ रहे 4 क्रिकेटरों की मौत; झपकी आने से ट्रक में घुसी अर्टिगा..

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चार क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि दो लोग…

New Bhojpuri Song: ‘बाढ़ में बिहार, छठी मइया खेवनहार’ रिलीज, अक्षरा सिंह की आवाज और मनोज भावुक के शब्दों में दर्द-उम्मीद

New Bhojpuri Song: बिहार में बाढ़ की त्रासदी के बीच लोगों की पीड़ा, आस्था और उम्मीद को आवाज देने वाला…

3

Recent News

Pilibhit शहर की पहचान अब सिर्फ सड़कों और बाजारों से नहीं, बल्कि बदलते स्वरूप और बढ़ती खूबसूरती से भी होने…

Virat Kohli के प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर किए गए एक बड़े दावे पर अब उनके प्रवक्ता की तरफ…

Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसद आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे…

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चार क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि दो लोग…

New Bhojpuri Song: बिहार में बाढ़ की त्रासदी के बीच लोगों की पीड़ा, आस्था और उम्मीद को आवाज देने वाला…

Breaking News

Kanpur News: कमिश्नर ऑफ़ पुलिस अखिल कुमार का जबरजस्त कदम, पढ़िए डी-2 गैंग का कौन सा पकड़ा गया शूटर

कानपुर। कमिश्नरेट पुलिस के चल रहे ऑपरेशन महाकाल-2 के तहत चमनगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कुख्यात डी-2 गैंग के शार्प शूटर एजाजुद्दीन उर्फ सबलू और उसके भाई गुड्डू उर्फ गुडमद्धि को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कई थानों में लूट, हत्या और रंगदारी जैसे गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने की कार्यवाही

कमिश्नर पुलिस अखिल कुमार के नेतृत्व और ऑपरेशन महाकाल-2 की रणनीति के तहत चमनगंज पुलिस लगातार अपराधियों पर नकेल कस रही थी। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शनिवार को डी-2 गैंग के दो सक्रिय अपराधियों को दबोच लिया। इन दोनों की गिरफ्तारी से इलाके के लोगों में राहत और संतोष का माहौल है।

गंभीर आरोप और पुराने मुकदमे

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार एजाजुद्दीन उर्फ सबलू और उसका भाई गुड्डू कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। इनके खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में लूट, हत्या, रंगदारी वसूली और गैंग से जुड़े अन्य अपराधों के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को लंबे समय से इनकी तलाश थी।

पूछताछ से हो सकते हैं बड़े खुलासे

पुलिस सूत्रों का कहना है कि गुड्डू पर ब्लैक मनी को वाइट करने और अवैध लेन-देन से जुड़े मामलों में भी संलिप्तता के आरोप हैं। जांच एजेंसियां इस पहलू पर भी जानकारी जुटा रही हैं। पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

जनता में है खुशी

सबलू की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल देखा गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि आरोपी लंबे समय से इलाके में डर और आतंक का माहौल बनाए हुए थे। पुलिस की इस कार्यवाही से लोगों ने राहत की सांस ली है और पुलिस के प्रयासों की सराहना की है।

सफल हो रहा है ऑपरेशन महाकाल – 2 

कानपुर कमिश्नरेट पुलिस का ऑपरेशन महाकाल-2 लगातार अपराधियों के खिलाफ बड़ी उपलब्धियां दर्ज कर रहा है। डी-2 गैंग के इन शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी न केवल पुलिस की सफलता है, बल्कि समाज में शांति और कानून व्यवस्था बहाल करने की दिशा में अहम कदम भी है।